पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर नवविवाहित जोड़े का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: ATMS मैनेजर का शर्मनाक खुलासा, CM तक पहुंची शिकायत
लखनऊ/सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला उजागर हुआ है। हलियापुर टोल प्लाजा पर तैनात ATMS मैनेजर आशुतोष सरकार उर्फ आशुतोष विश्वास ने हाईटेक CCTV कैमरों का उपयोग सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपनी ‘काली कमाई’ के लिए किया। महिलाओं और कपल्स की गतिविधियों पर नजर रखना, वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करना और मोटी रकम वसूलना—ये सब उसका रोज़ाना का काम बन चुका था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया।
कैसे हुआ पर्दाफाश? नवविवाहित जोड़े का मामला बना ट्रिगर
ताजा घटना 25 अक्टूबर की है। लखनऊ का एक नवविवाहित जोड़ा कार रोककर निजी पल बिता रहा था। आशुतोष ने CCTV कैमरा जूम कर उनकी गतिविधि रिकॉर्ड की और बाइक से उनके पास पहुंच गया।
32,000 रुपये की वसूली
वीडियो वायरल करने की ...









