कोडीन कफ सिरप केस में ED की बड़ी कार्रवाई: लखनऊ–वाराणसी समेत 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, नेटवर्क की जड़ें विदेश तक फैलीं
लखनऊ। जहरीले कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी और अवैध कारोबार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को देशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर समेत देश के करीब 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर काले कारोबार में शामिल नेटवर्क की परतें उधेड़ी जा रही हैं।
सुबह 7 बजे शुरू हुई बड़ी छापेमारी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7 बजे ED की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में सक्रिय हो गईं। छापेमारी जिन प्रमुख जगहों पर की गई, उनमें शामिल हैं—
लखनऊ
वाराणसी
जौनपुर
सहारनपुर
रांची
अहमदाबाद
लखनऊ में ED की टीम ने सुल्तानपुर रोड स्थित आलोक सिंह की आलीशान कोठी पर छापा मारा। आलोक सिंह STF से बर्खास्त सिपाही है और पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी माना जाता है। घर का गेट खुलवाने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंदर मौजूद परिवार की महिलाओं की उपस्थिति में अधिक...










