नए साल में शराब प्रेमियों के लिए बड़ा झटका! अंग्रेजी शराब की कीमतों में 100 रुपये तक बढ़ोतरी का अनुमान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शराब शौकीनों के लिए खुशखबरी नहीं है। अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 से राज्य में लागू होने वाली नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। प्रस्तावित नई नीति 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। सूत्रों के अनुसार, अंग्रेजी शराब की एक बोतल की कीमत में 100 रुपये तक का इजाफा संभव है।
विशेषज्ञों का कहना है कि नई नीति लागू होने के बाद कीमतों में अलग-अलग स्तर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उदाहरण के तौर पर:
क्वार्टर की बोतल: 15 से 20 रुपये महंगी
हॉफ बोतल: करीब 50 रुपये बढ़ोतरी
फुल बोतल: लगभग 100 रुपये तक महंगी
हालांकि, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से बड़े और प्रीमियम ब्रांड्स पर केंद्रित होगी। सस्ते और रेगुलर ब्रांड्स पर ज्यादा असर डालने से बचने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोग अवैध शराब की ओर न जाएं।
लाइसेंस फीस में 10% बढ़ोतरी, टेंडर प्रक्रिया न...










