मुजफ्फरनगर में सनसनी: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने निगलीं तीन सुइयां, मेरठ मेडिकल में भर्ती
मुजफ्फरनगर। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर तीन सुइयां निगल लीं। इस खतरनाक घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी राजू को अचानक पेट और सीने में तेज दर्द होने लगा। दर्द असहनीय होने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद कराए गए एक्स-रे में युवक के पेट के भीतर तीन सुइयों की मौजूदगी सामने आई, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
सर्जरी विभाग में भर्ती, विशेषज्ञों की निगरानी
मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरीज को सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. गौरव गुप्ता...










