कोडीन कफ सिरप मामले में सपा पर गरजे सीएम योगी, बोले– बुलडोजर भी चलेगा, तब हंगामा मत करना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के हमलों के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार करते हुए साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में भी बुलडोजर कार्रवाई होगी, और जब ऐसा होगा तो सपा नेताओं को चिल्लाने का कोई हक नहीं होगा।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कोडीन कफ सिरप के कथित दुरुपयोग से सैकड़ों मौतों का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा। सपा विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर मामले को दबाने के आरोप लगाए। हालात इतने बिगड़ गए कि विपक्षी सदस्य बेल तक पहुंच गए।
प्रश्नकाल में उठा मामला
प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने कोडीन कफ सिरप का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि इस नशीले कफ सिरप के मुख्य...










