किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह: ग्रामीण उत्थान और किसान हित के प्रतीक
हापुड़। देश में हर वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन किसानों के मसीहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ग्रामीण विकास के प्रेरक नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में समर्पित है। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हक, सम्मान और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए आवाज उठाई। आज भी उनके विचार और नीतियां भारतीय कृषि और ग्रामीण समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
किसानों के पक्षधर नेता
चौधरी चरण सिंह का मानना था कि असली भारत गांवों में बसता है। उन्होंने देश की समृद्धि को ग्रामीण विकास और कृषि की मजबूती से जोड़कर देखा। उन्होंने ‘जमींदारी उन्मूलन’ और ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’ जैसी पुस्तकों के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्रामीण समस्याओं पर अपने विचार रखे।
सादगी और अनुशासन के प्रतीक
चौधरी चरण सिंह सादगी, अनुशासन और ईमानदार राज...










