लखनऊ में किसान सम्मान दिवस: सीएम योगी ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी
लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर राजधानी लखनऊ में भव्य ‘किसान सम्मान दिवस’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organization) एवं कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर 25 ट्रैक्टर रवाना किए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के कार्यों और कृषक वर्ग के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकार, सम्मान और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित रहा।
किसानों को दिया गया विशेष सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न फसलों में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। धान उत्पादन में कमलनाथ, ग...










