क्रिसमस और न्यू ईयर पर देर रात तक खुलेगी शराब की दुकानें, गाजियाबाद में समय सीमा बढ़ी
गाजियाबाद।
क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को देखते हुए जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के आदेश के अनुसार, इन खास अवसरों पर गाजियाबाद जिले की सभी फुटकर शराब की दुकानें अब रात 11 बजे तक खुली रह सकेंगी।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक,
24 और 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) को
30 और 31 दिसंबर 2025 (न्यू ईयर सेलिब्रेशन) को
शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक संचालित की जा सकेंगी।
केवल विशेष अवसरों के लिए लागू होगा आदेश
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर ही लागू रहेगा। सभी दुकानदारों को निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करना होगा। नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही या उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा...









