पश्चिमी विक्षोभ के बाद यूपी में ठंड का प्रकोप, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन
लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और गलन बढ़ गई है। हालांकि आसमान साफ होने से दिन में धूप निकल रही है, लेकिन तेज पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर कम नहीं हो पा रहा है।
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को दिन के समय गुनगुनी धूप देखने को मिली, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दोपहर बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है।
आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में ग...










