नोएडा में जुड़वा भाई चला रहे थे बाइक चोरी का गैंग, पुलिस ने चार गिरफ्तार
नोएडा: फेज-1 थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े गैंग का खुलासा किया है। इस गिरोह के सरगना दो हमशक्ल जुड़वा भाई हैं, जो नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का गैंग चोरी की बाइक को दो हिस्सों में काटकर बेचता था। इंजन और वायरिंग नए वाहनों में फिट कर दी जाती थी, जबकि बाकी पार्ट्स जैसे टायर, साइलेंसर और हेडलाइट कबाड़ में बेच दिए जाते थे। यह गिरोह नोएडा में अब तक 50 से अधिक बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की। सोमवार को सेक्टर 14ए के पास से शादाब उर्फ रूतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय को गिरफ्तार किया गया।
चारों आरोपियों ने ब...










