नोएडा में डायल-112 का दुरुपयोग: युवक ने एक महीने में 143 बार की फर्जी कॉल, पुलिस ने दर्ज किया केस
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से डायल-112 आपात सेवा के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। थाना दनकौर क्षेत्र के चचूला गांव निवासी एक युवक ने महज एक महीने के भीतर 143 बार बिना किसी वास्तविक आपात स्थिति के डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को परेशान किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सख्त चेतावनी दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप ने मार्च 2025 के दौरान बार-बार झूठी सूचनाएं देकर पुलिस की इमरजेंसी सेवाओं का दुरुपयोग किया। हर कॉल पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई आपात स्थिति नहीं पाई गई। कभी उसने पड़ोसी द्वारा घर के सामने बुग्गी खड़ी करने की शिकायत की, तो कभी पत्नी से झगड़े और मां के लापता होने जैसी झूठी जानकारी दी।
शराब के नशे में करता था कॉल
जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकतर शराब के नशे में धुत होकर डायल-112 पर कॉल क...










