Sunday, August 16

Uttar Pradesh

State, Uttar Pradesh

संभल सनी हत्याकांड का खुलासा प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, तीनों गिरफ्तार

        संभल। उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी युवक सनी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि सनी की पत्नी नेहा गौतम ने अपने प्रेमी रंजीत और छोटे भाई अरुण के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड की साजिश रची और उसे अंजाम दिलाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 2 जनवरी को जुनावई थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द–पूरनपट्टी रोड के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। 5 जनवरी को आई रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। बाद में मृतक की पहचान हाथरस जिले के गेट थाना क्षेत्र निवासी सनी (22) के रूप में हुई।   ऐसे रची गई हत्या की साजिश   पुलिस के अनुसार, नेहा गौतम...
अपर्णा यादव बोलीं— विशाखा कमेटी की जांच गलत डॉ. रमीज का आरोप— उपाध्यक्ष ने कमरे में बुलाकर आरोप स्वीकार करने का दबाव बनाया
State, Uttar Pradesh

अपर्णा यादव बोलीं— विशाखा कमेटी की जांच गलत डॉ. रमीज का आरोप— उपाध्यक्ष ने कमरे में बुलाकर आरोप स्वीकार करने का दबाव बनाया

      लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक महिला विभागाध्यक्ष द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप और उससे जुड़ी विशाखा कमेटी की जांच को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना के केजीएमयू पहुंचीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विशाखा कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए जांच को गलत करार दिया। वहीं, जांच में निर्दोष पाए गए अधीनस्थ डॉक्टर डॉ. रमीज मलिक ने अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।   अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला विभागाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ डॉक्टर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की जिस विशाखा कमेटी ने जांच की, उसमें ऐसे लोग शामिल हैं जिन पर पहले से ही छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजीएमयू प्रशासन ने मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ उच...
किसी को बेटी तो किसी को पति ने दी अभिनय की प्रेरणा भारतेंदु नाट्य अकादमी में देशभर से आए प्रतिभागी सीख रहे अभिनय के गुर
State, Uttar Pradesh

किसी को बेटी तो किसी को पति ने दी अभिनय की प्रेरणा भारतेंदु नाट्य अकादमी में देशभर से आए प्रतिभागी सीख रहे अभिनय के गुर

    लखनऊ। राजधानी स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं की तर्ज पर शीतकालीन बाल एवं युवा नाट्य कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। 29 दिसंबर से प्रारंभ हुई यह कार्यशाला 25 जनवरी तक चलेगी। खास बात यह है कि इस बार इसमें सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे हैं।   युवा नाट्य कार्यशाला के निर्देशक प्रिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार सहित कई राज्यों से प्रतिभागी यहां अभिनय सीखने पहुंचे हैं। कोई अपने व्यक्तित्व को निखारने आया है तो कोई मंच का डर दूर करना चाहता है। कई महिलाएं अपने अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं, जबकि कुछ प्रतिभागी पढ़ाई और जीवन के तनाव से राहत पाने के लिए नाटक का सहारा ले रहे हैं। हर प्रतिभागी की अपनी अलग और प्रेरणादायक कहानी है।  ...
यूपी असीमित संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में अशोक लेलैंड के ईवी प्लांट का शुभारंभ, हर साल बनेंगी 2500 इलेक्ट्रिक बसें
State, Uttar Pradesh

यूपी असीमित संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में अशोक लेलैंड के ईवी प्लांट का शुभारंभ, हर साल बनेंगी 2500 इलेक्ट्रिक बसें

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं को ठोस परिणामों में बदलने वाला प्रदेश बन चुका है। शुक्रवार को सरोजनीनगर में अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण संयंत्र के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता और अव्यवस्था से जुड़ी थी, जिसके कारण निवेशक प्रदेश से पलायन कर रहे थे। लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश हो रहा है और उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनकर उभरा है।   इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर ...
मेरठ हत्याकांड: योगी सरकार का अल्टीमेटम, “अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे”
State, Uttar Pradesh

मेरठ हत्याकांड: योगी सरकार का अल्टीमेटम, “अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे”

मेरठ, 9 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ में सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए सरधना के कपसाढ गांव में हुई अपहरण और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकार की निंदनीय घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि आरोपी चाहे किसी जाति, धर्म या राजनीतिक पहचान का क्यों न हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए। धर्मपाल सिंह ने कहा, “यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पीड़ित पक्ष के साथ हम हैं और उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा।” प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ...
राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की, राजनीति और अर्थशास्त्र में माहिर बताया
State, Uttar Pradesh

राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की, राजनीति और अर्थशास्त्र में माहिर बताया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार को अशोक लीलैंड के नए ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुले दिल से सराहना की और उन्हें राजनीति और अर्थशास्त्र दोनों में माहिर बताया।   राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत अपने हथियार स्वयं बना रहा है, और उत्तर प्रदेश इस दिशा में नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने राज्य की तेजी से हो रही आर्थिक और औद्योगिक प्रगति की भी तारीफ की। राजनाथ सिंह ने बताया कि फॉर्च्यून 500 पॉलिसी के तहत सरकार ने 70 एकड़ भूमि को 75 फीसदी सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराया है, जो राज्य और केंद्र सरकार दोनों के लिए भविष्य में आर्थिक लाभ का मजबूत स्रोत साबित होगा।   उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को राजनीति के अलावा अर्थशास्त्र में भी माहिर बताया और कहा, “मैं समझता था क...
राजनीतिक टिप्पणी पर घिरे जगतगुरु रामभद्राचार्य, मौलाना सैफ अब्बास का तीखा हमला
State, Uttar Pradesh

राजनीतिक टिप्पणी पर घिरे जगतगुरु रामभद्राचार्य, मौलाना सैफ अब्बास का तीखा हमला

  लखनऊ। जगतगुरु रामभद्राचार्य एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनके हालिया वक्तव्य पर शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि रामभद्राचार्य के बयान समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम करते हैं, जबकि एक धार्मिक संत का कर्तव्य सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करना होना चाहिए।   मौलाना सैफ अब्बास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी धार्मिक व्यक्ति को राजनीति करनी है तो उसे धार्मिक लिबास त्यागकर खादी कुर्ता-पायजामा पहन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति करना न तो उचित है और न ही समाज के हित में।   दरअसल, मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की मांग किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने...
नेपाल हादसे में नोएडा के डॉक्टर प्रिंस अवाना की मौत, 10 मार्च को थी शादी, पूरे गांव में मातम
State, Uttar Pradesh

नेपाल हादसे में नोएडा के डॉक्टर प्रिंस अवाना की मौत, 10 मार्च को थी शादी, पूरे गांव में मातम

    नोएडा के सेक्टर-15 स्थित नया बांस गांव निवासी प्रिंस अवाना की नेपाल में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रिंस ने नेपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और वहां एक अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे। हादसे के बाद उनका शव नेपाल से लाया गया और परिवारजन गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार करने पर मजबूर हुए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।   प्रिंस की शादी 10 मार्च को होने वाली थी। चाचा रवि अवाना ने बताया कि प्रिंस फाइनल ईयर के छात्र थे और पढ़ाई पूरी करने के बाद घर लौटने वाले थे। वह नेपाल स्थित अस्पताल से निकलते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका।   परिवार के बड़े भाई नेत्रपाल अवाना ने बताया कि प्रिंस की घर वापसी और शादी की तैयारियों में पूरा परि...
लखनऊ में महिला का शव सड़क किनारे मिला, अर्धनग्न अवस्था में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
State, Uttar Pradesh

लखनऊ में महिला का शव सड़क किनारे मिला, अर्धनग्न अवस्था में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

    लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना अमावा गांव के सामने नारायणपुर–बेहटा मार्ग पर हुई। मृतका की उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।   स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।   पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला भीख मांगकर जीवन यापन करती थी। घटनास्थल पर महिला का एक बैग भी मिला है, जिसमें शराब के पाउच, बीड़ी और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस महिला की पहचान और उसके पते की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।   फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आवश्यक...
हरदोई: खेत की रखवाली कर रहे किसान को कोबरा ने डसा, झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में मौत
State, Uttar Pradesh

हरदोई: खेत की रखवाली कर रहे किसान को कोबरा ने डसा, झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में मौत

    हरदोई: यूपी के हरदोई जिले के गांव बाबरपुर में 65 वर्षीय किसान रामनाथ की सांप के डसने से मौत हो गई। रात में फसल की रखवाली करने गए रामनाथ खेत किनारे झोपड़ी में सो रहे थे, तभी एक कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया।   परिजन उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल के बजाय गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही समय बाद रामनाथ की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे रामनाथ खेत किनारे झोपड़ी में सो गए थे। उनकी चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और उन्हें घर ले आए। उनके परिवार में एक बेटा और दो लड़कियां हैं।   रामनाथ धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और लंबे समय से धर्म-कर्म में लगे रहते थे। मृत्यु के बाद उनके बेटे गोविंद ने कब्र बनवाकर उन्हें वहीं दफन किया। बेटे ने दुख व्यक्त करते हुए...