लखनऊ: अटल नगर आवासीय योजना में 2 BHK फ्लैटों के लिए निकली लॉटरी, 2299 लोगों को मिलेगा आशियाना अटल नगर योजना में सफल आवेदकों का सपना हुआ साकार, एलडीए ने किया आवंटन
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 2 BHK फ्लैट्स के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत 634 2 BHK फ्लैट्स का शुक्रवार को आवंटन किया गया, जिसमें कुल 2299 लोगों को अपना आशियाना मिलेगा। लॉटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में किया गया, जहां आवेदकों के हाथों से लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकाली गईं।
एलडीए की योजना में सुविधाओं का पूरा ख्याल
अटल नगर योजना में वन BHK और टू BHK के फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू होती है। इन फ्लैट्स का क्षेत्रफल 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर तक है। योजना में फ्लैट्स के साथ लिफ्ट, स्वच्छ जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन और किड्स प्ले एरिया, तथा पार्किंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
लॉटरी में नाम आने पर खु...










