प्रयागराज माघ मेले में इटली की लुक्रेसिया का आगमन, व्यवस्था की तारीफ
प्रयागराज: संगम तट पर चल रहे माघ मेले में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश भर से श्रद्धालु यहाँ पहुंच रहे हैं, वहीं विदेशी भक्त भी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अनुभव लेने आ रहे हैं। इसी कड़ी में इटली के मिलानो शहर से आई 22 वर्षीय लुक्रेसिया अपने पिता के साथ माघ मेले में शामिल हुई हैं।
लुक्रेसिया ने बताया कि भारत आकर उन्हें जो शांति और आध्यात्मिक सुकून मिलता है, वह कहीं और संभव नहीं है। वह इससे पहले भी वर्ष 2025 के महाकुंभ में प्रयागराज आ चुकी हैं और पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुकी हैं। उनका कहना है कि संगम तट पर पहुंचकर मन को अद्भुत शांति मिलती है और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
पिता के साथ लुकेसिया ने साधना और ध्यान किया
लुक्रेसिया अपने पिता के साथ रामपुरी सीतापुर के नैमिषारण्य से आए मनमौजी रामपुरी जी के शिविर में ठहरी हुई हैं। उन्हों...










