झुंझुनूं अग्निकांड: डेढ़ दर्जन लग्जरी कारें फूंकने वाला मास्टरमाइंड अब भी फरार
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं शहर में 29–30 नवंबर की रात हुए भीषण अग्निकांड का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जबकि जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों रुपये के इस आगकांड ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया था, क्योंकि हमलावरों ने संगठित तरीके से वर्कशॉप में खड़ी 18 लग्जरी गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध
3 दिसंबर को पुलिस ने झुंझुनूं के पीपली चौक निवासी साबिर लीलगर (19) और रामगढ़ शेखावाटी निवासी महेंद्र कुम्हार (18) को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड ली गई है। वहीं, दो नाबालिगों को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। इससे पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गैंग का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।
पीड़ित का आरोप: सुनियोजित तरीके से की गई आ...










