अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने महिला को मारा थप्पड़, मेवाणी ने जताई आक्रोश
अहमदाबाद: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक महिला को थप्पड़ मारने की घटना ने सनसनी फैलाई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
घटना का विवरण
वासन इलाके की रहने वाली बंसरी मनीष ठक्कर ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम लगभग 6:30 बजे वह चार रास्ते वाले सिग्नल को पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उसे रोका और उसका लाइसेंस/आईडी कार्ड मांगा। बंसरीबेन ने ID दी, लेकिन जैसे ही उसने किनारे खड़े होने का अनुरोध किया और ID कार्ड नीचे गिर गया, पुलिस अधिकारी ने उस पर थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि अधिकारी ने गाली-गलौज भी की और मदद के लिए 112 कॉल का कोई ज...










