जयपुर-जोधपुर हाईकोर्ट में वकीलों का कार्य बहिष्कार, जज बैठे रहे पर पैरवी नहीं हुई
जयपुर/जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट की प्रधान पीठ द्वारा लिए गए हालिया फैसलों के विरोध में प्रदेश के वकीलों ने सोमवार 5 जनवरी को पूरे राज्य में कार्य बहिष्कार किया। जयपुर और जोधपुर की हाईकोर्ट बेंच के साथ सभी जिला और सेशन न्यायालयों में वकील किसी भी मामले की पैरवी के लिए कोर्ट रूम में नहीं पहुंचे। इस दौरान कई मामलों की सुनवाई स्वयं परिवादियों ने की।
वकीलों का विरोध क्यों?
राजस्थान हाईकोर्ट की फुल बेंच ने पिछले महीने दो अहम निर्णय लिए थे। पहले निर्णय में हर महीने के दो शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया गया ताकि साल भर में अतिरिक्त सुनवाई हो सके और लंबित मामलों में तेजी आए। दूसरा निर्णय ‘इनविंग कोर्ट’ से संबंधित था, जिसमें शाम के समय भी नियमित सुनवाई शुरू करने का फैसला किया गया। वकील इन दोनों फैसलों का विरोध कर रहे हैं।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजी...










