राजस्थान में सर्दी और मौसम का असर तेज़, 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
जयपुर: राजस्थान में बर्फीली हवाओं के असर से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में भारी कमी आई। गोगुंदा में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंचने से खेतों में बर्फ की परत जम गई। वहीं जैसलमेर में गाड़ियों पर बर्फ जमने की तस्वीरें सामने आईं। अलवर और खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे ठंड और भी बढ़ गई।
मौसम विभाग ने 18 जिलों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं चार जिलों में शीतलहर के लिए भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है। आगामी 10 और 11 जनवरी को भी ठंडी हवाओं का असर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
गोगुंदा में तापमान जमाव बिंदु पर पहुंचने से किसानों को चिंता हो गई है। हालांकि कुछ फसलों के लिए यह ठंड लाभकारी मानी जा रही है, लेकिन रबी की फसलों पर इसका प्रतिकूल असर भ...










