सावधान जयपुर! 15 जनवरी को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए जानें रूट मैप
सेना दिवस के मौके पर जयपुर में भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। इस बार पहली बार सैन्य छावनी से बाहर जनता के बीच फुल ड्रेस परेड होगी। परेड सुबह 9 बजे से 12 बजे तक महल रोड, जगतपुरा में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।
सांध्यकाल में सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे जयपुर पहुंचेंगे और पहले जयपुर मिलिट्री स्टेशन का दौरा करेंगे, इसके बाद शाम 5.30 बजे एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या का हिस्सा बनेंगे।
ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
परेड और शौर्य संध्या के कारण पूरे दिन जयपुर शहर में यातायात में व्यापक बदलाव किए गए हैं। नागरिकों से आग्रह है कि वे इन बदलावों की जानकारी लेकर ही घर से निकले...










