राजस्थान में 1 अप्रैल से शराब महंगी, बीयर और अंग्रेजी शराब के दाम बढ़ेंगे नई आबकारी नीति में ड्यूटी बढ़ी, ठेके रात 10 बजे तक खुलने की संभावना
जयपुर।
राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की इस नीति के लागू होने के बाद राज्य में 1 अप्रैल से शराब और बीयर के दाम बढ़ना तय हो गया है। नई नीति के तहत आबकारी ड्यूटी में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे शराब प्रेमियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
बीयर 5 रुपये और अंग्रेजी शराब 20 रुपये तक महंगी
नई आबकारी नीति के अनुसार सरकार ने आबकारी ड्यूटी को 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया है। इसके चलते बीयर की प्रत्येक बोतल या कैन करीब 5 रुपये महंगी हो जाएगी, जबकि 750 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल के दाम 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं। बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।
शराब दुकानों के समय में मिल सकती है राहत
शराब उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि नई नीति में दुकानों के संचालन समय की समीक्षा का अधिकार आबकारी आ...










