राजस्थान विधानसभा में टीचर्स ट्रांसफर पर बहस, शिक्षा मंत्री ने बताया: नई नीति के बाद ही होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों को लेकर सियासी गरमा-गरम बहस हुई। भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ग्रेड थर्ड शिक्षकों के जिलों से बाहर ट्रांसफर का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक नई तबादला नीति तैयार नहीं होती, तब तक इस वर्ग के शिक्षकों के स्थानांतरण पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री का बयान:मदन दिलावर ने सदन में कहा कि सरकार व्यापक तबादला नीति पर काम कर रही है और नीति के अंतिम रूप लेने के बाद ही ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि वर्तमान में जिलों से बाहर तबादले का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है।
विपक्ष ने उठाए सवाल:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से सवाल किया कि सवा दो साल बीत जाने के बाद भी नीति क्यों लागू नहीं हुई। शिक्ष...










