सीतामढ़ी सदर अस्पताल में डॉक्टरों के बीच मारपीट की नौबत सिविल सर्जन ने जारी किया शो-कॉज नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब
सीतामढ़ी: सदर अस्पताल में शनिवार को ड्यूटी हाजरी को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार और इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. आफताब आलम के बीच कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। मामले के सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने रविवार को डॉ. आफताब को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और एक दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
कैसे भड़का विवाद?सूत्रों के मुताबिक, डॉ. मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि डॉ. आफताब ने दैनिक रूटीन रजिस्टर में उनकी हाजिरी काट दी और आपत्ति जताने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। लिखित शिकायत में कहा गया है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि डॉ. आफताब ने उन पर हाथ उठाने की कोशिश की, हालांकि मौजूद कर्मचारियों और तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।उपाधीक्षक ने CCTV फुटेज और अस्पताल कर्मियों को गवाह के रूप में सामने रखने की बात कही है।
प्रशासन की ...










