आगरा में डेंटिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
आगरा। शहर के कमला नगर क्षेत्र में एक 32 वर्षीय डेंटिस्ट की मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक पीयूष सिंह ने अपने कमरे में संदिग्ध हालत में दम तोड़ दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक इंजेक्शन, सिरिंज और डायरी पर लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने गोरखपुर की युवती और उसके परिजनों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिवार का आरोप: मिल रही थीं लगातार धमकियां
पीयूष के छोटे भाई आयुष के अनुसार, तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से गोरखपुर की एक युवती से उनकी जान-पहचान हुई थी। दोनों लखनऊ में मिलते थे। परिजनों का दावा है कि जब युवती के परिवार को इसकी जानकारी हुई तो पीयूष को धमकियां दी जाने लगीं और महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई गई।
परिवार का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से हेल्पलाइन नंबर से कॉल आ रहे थे, जिससे पीयूष मानसिक रूप से परेशान रहने लग...










