सीएम भूपेंद्र पटेल का संवेदनशील फैसला शादी में बाधा न हो, जामनगर का कार्यक्रम बदला
अहमदाबाद, संवाददाता। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एक बार फिर अपने सरल और संवेदनशील व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। जामनगर में निर्धारित उनका सरकारी कार्यक्रम उस स्थल के पास तय था, जहां एक परिवार की बेटी का विवाह समारोह होना था। परिवार की ओर से जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने न सिर्फ कार्यक्रम बदलने का निर्णय लिया, बल्कि स्वयं फोन कर परिजनों को आश्वस्त भी किया कि उनके उत्सव में कोई व्यवधान नहीं डाला जाएगा।
जानकारी मिलते ही बदला कार्यक्रम
जामनगर के टाउनहॉल में 23 नवंबर को विवाह समारोह तय था। इसी दौरान टाउनहॉल प्रबंधन ने परिवार को सूचित किया कि उसी दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी वहीं प्रस्तावित है। अचानक उत्पन्न स्थिति से परिवार चिंतित हो गया और इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने परिवार को फोन कर कहा—“आप चिंता न करें, आप...










