आदर्श भिलाला समाज का आठवां प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह संपन्न
125 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, विशेषज्ञों ने दिया करियर मार्गदर्शन
उज्जैन/आगर मालवा। आदर्श भिलाला समाज द्वारा आयोजित आठवां प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह आगर मालवा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण के सेमिनार हॉल (नरवल रोड) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रशासनिक अधिकारी वायनाड (केरल) आनंद दलोदिया ने बताया कि शिक्षा समाज की प्रगति का मूल आधार है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता श्री राधेश्याम भिलाला सिया (संरक्षक, धर्मशाला उज्जैन) ने की। इस अवसर पर श्री हरिसिंह जी ...









