नाना पटवारी की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज, जीतू पटवारी ने लगाया ‘बदले की राजनीति’ का आरोप; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। हालांकि उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स सक्रिय हो गए और उन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा।
जीतू पटवारी ने अपने एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि उनके भाई नाना पटवारी को बिना पूर्व सूचना गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए राज्य सरकार पर विपक्ष के नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
वहीं, जीतू पटवारी के पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके दावे पर सवाल उठाए। अनेक यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि "क्या पुलिस...










