नीट छात्रा की संदिग्ध मौत: बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
पटना: पटना के एक निजी छात्रावास में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और किसी भी स्तर पर संदेह की गुंजाइश न रहे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सीएम ने नीट छात्रा की हत्या या संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई से जांच की मांग की है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जांच पूरी तरह से न्यायसंगत तरीके से हो।
इस फैसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने केस को सीबीआई को सौंपकर यह साबित कर दिया कि राज्य का प्रशासनिक ढांचा भ...









