Thursday, September 3

State

‘चौथा बच्चा होने पर 21 हजार, पांचवें पर 31 हजार की मदद’, हिंदू रक्षा दल प्रमुख पिंकी चौधरी का ऐलान
State, Uttar Pradesh

‘चौथा बच्चा होने पर 21 हजार, पांचवें पर 31 हजार की मदद’, हिंदू रक्षा दल प्रमुख पिंकी चौधरी का ऐलान

गाजियाबाद। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में तलवार वितरण मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा हुए पिंकी चौधरी ने अब हिंदू परिवारों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने चौथे और पांचवें बच्चे के जन्म पर आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में पिंकी चौधरी ने कहा कि हिंदू समाज में परिवार नियोजन की प्रवृत्ति भारत के भविष्य के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि अन्य समुदायों की तुलना में हिंदू परिवार कम बच्चे पैदा कर रहे हैं, जिससे असंतुलन पैदा हो रहा है। चौथे और पांचवें बच्चे पर आर्थिक मदद का दावा वीडियो में पिंकी चौधरी कहते नजर आ रहे हैं कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा, उसे हिंदू रक्षा दल की ओर से 21 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, ...
शामली: श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, ग्रामीणों का जबरदस्त हंगामा, दो महिलाएं गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

शामली: श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, ग्रामीणों का जबरदस्त हंगामा, दो महिलाएं गिरफ्तार

शामली (कैराना)। कैराना क्षेत्र के झाड़खेड गांव स्थित श्मशान घाट से चिता की अस्थियां चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चिता के अवशेष बरामद कर लिए हैं। महिलाओं पर तांत्रिक क्रियाओं के लिए अस्थियां ले जाने का संदेह जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बुजुर्ग मिथन सिंह का निधन 29 जनवरी को हुआ था। उसी दिन धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया। अगले दिन 30 जनवरी को उनके पुत्र गोपाल परिजनों और कुछ ग्रामीणों के साथ अस्थि-संग्रह के लिए श्मशान घाट पहुंचे। चिता के अवशेष बिखरे मिले, कुछ अस्थियां गायब श्मशान घाट पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण उस समय स्तब्ध रह गए, जब उन्होंने देखा कि चिता के अवशेष बिखरे पड...
खाट पर पटवारी के ‘ठाठ’ का वीडियो वायरल कलेक्टर ने थमाया शो-कॉज नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
Rajasthan, State

खाट पर पटवारी के ‘ठाठ’ का वीडियो वायरल कलेक्टर ने थमाया शो-कॉज नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

जोधपुर। मारवाड़ के जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी का खाट पर बैठे हुए सरकारी काम निपटाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने संबंधित पटवारी को तीन दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बालेसर क्षेत्र का है, जिसमें पटवारी खाट पर बैठे अथवा लेटे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि फरियादी नीचे बैठकर अपनी समस्याएं रखते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फरियादियों द्वारा पटवारी को नकद राशि भेंट किए जाने का दृश्य भी नजर आ रहा है, जिससे सरकारी पद के दुरुपयोग और आचरण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी मर्यादा पर उठे सवाल वीडियो में पटवारी अर्धनग्न अवस्था में खाट पर विराजमान दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जमीन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए फरियादियों ...
रणथंभौर में ‘रील’ और सेल्फी पर सख्त रोक सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वन विभाग का बड़ा फैसला
Rajasthan, State

रणथंभौर में ‘रील’ और सेल्फी पर सख्त रोक सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वन विभाग का बड़ा फैसला

सवाई माधोपुर। विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क में अब बाघों का दीदार मोबाइल की स्क्रीन के जरिए नहीं, बल्कि सीधे आंखों से करना होगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइंस के बाद वन विभाग ने सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के तहत पर्यटक अब न तो सेल्फी ले सकेंगे और न ही सोशल मीडिया के लिए रील या वीडियो बना पाएंगे। रणथंभौर बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक (पर्यटन) संजीव शर्मा ने बताया कि यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि पर्यटक अच्छी तस्वीर या वीडियो के चक्कर में शोर-शराबा करते हैं और वन्यजीवों के बेहद करीब पहुंच जाते हैं, जिससे न केवल जंगल की शांति भंग होती है बल्कि बाघों के प्राकृतिक व्यवहार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बाघों की सुरक्षा और पर्यटकों की सलामती प्राथमिकत...
जयपुर की आबोहवा बदलेगी कानोता, चंदलाई और नेवटा बांध होंगे प्रदूषण-मुक्त, जल्द बनेगी डीपीआर
Rajasthan, State

जयपुर की आबोहवा बदलेगी कानोता, चंदलाई और नेवटा बांध होंगे प्रदूषण-मुक्त, जल्द बनेगी डीपीआर

राजधानी जयपुर की जलवायु और पर्यावरणीय सेहत में बड़ा सुधार आने वाला है। जलमहल स्थित मानसागर झील के कायाकल्प के बाद अब राज्य सरकार ने कानोता, चंदलाई और नेवटा बांधों को प्रदूषण-मुक्त करने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी है। जल संसाधन विभाग की ओर से इन तीनों बांधों के शुद्धिकरण और दीर्घकालीन विकास के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। विशेषज्ञ एजेंसी कर रही वैज्ञानिक अध्ययन तीनों बांधों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए भारत सरकार से अधिकृत विशेषज्ञ एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेषज्ञों की टीमें जल गुणवत्ता, प्रदूषण के स्रोतों, जल संग्रहण क्षमता और पर्यावरणीय प्रभावों का गहन अध्ययन कर रही हैं। इस अध्ययन में जीआईएस आधारित मैपिंग, आधुनिक जल उपचार तकनीक और जैव विविधता संरक्षण को प्रमुखता दी जा रही है। जल ...
मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक आंगन से पालतू कुत्ते का शिकार, CCTV फुटेज देख दहशत में ग्रामीण
Rajasthan, State

मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक आंगन से पालतू कुत्ते का शिकार, CCTV फुटेज देख दहशत में ग्रामीण

दौसा। दौसा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के समीपवर्ती गांवों में इन दिनों तेंदुए की दहशत व्याप्त है। नाहरखोहरा गांव में बीती रात एक तेंदुए ने घर के आंगन में सो रहे पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल और गहरा हो गया है। CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात के सन्नाटे में आंगन में आराम कर रहा कुत्ता अचानक खतरा भांपते हुए भौंकने लगता है। तभी अंधेरे से निकलकर तेंदुआ पलक झपकते ही उस पर झपटता है और कुछ ही सेकंड में उसे दबोचकर जंगल की ओर ले जाता है। सुबह जब परिजनों ने फुटेज देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहाड़ियों पर लगातार मूवमेंट, ग्रामीणों में डर नाहरखोहरा सहित आसपास के लाखनपुर गांव की पहाड़ियों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत है...
AI की सलाह पर HIV से बचाव की दवाएं लेना पड़ा भारी, 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Delhi (National Capital Territory), State

AI की सलाह पर HIV से बचाव की दवाएं लेना पड़ा भारी, 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक चौंकाने वाला मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैट प्लेटफॉर्म से मिली सलाह के आधार पर HIV से बचाव की पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) दवाएं ले लीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम हो गया है, जो एक दुर्लभ लेकिन जानलेवा ड्रग रिएक्शन माना जाता है। यह स्थिति त्वचा और शरीर की म्यूकोसल लेयर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है और इसके इलाज के लिए गहन चिकित्सा की आवश्यकता होती है। AI की सलाह पर खरीदी गईं हाई-रिस्क दवाएं जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने बिना किसी मेडिकल जांच या डॉक्टर की परामर्श के स्थानीय केमिस्ट से HIV पोस्ट-एक्सपोजर दवाओं का पूरा 28 दिन का कोर्स खरीद लिय...
दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का खौफनाक सच बाहर से लाए गए नाबालिगों से कराई जा रही मजदूरी, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे 2023 से 2026 के बीच 6,700 से ज्यादा बच्चे दिल्ली में तस्करी के शिकार
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का खौफनाक सच बाहर से लाए गए नाबालिगों से कराई जा रही मजदूरी, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे 2023 से 2026 के बीच 6,700 से ज्यादा बच्चे दिल्ली में तस्करी के शिकार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का एक भयावह चेहरा सामने आया है। बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से लापता होने वाले बच्चे भले ही कम संख्या में मानव तस्करी का शिकार होते हों, लेकिन बाहरी राज्यों से हर साल हजारों नाबालिगों को राजधानी लाकर उनसे मजदूरी कराई जाती है। बाहरी राज्यों से लाए जाते हैं बच्चे JRC के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 से 29 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली में मानव तस्करी के शिकार 6,759 नाबालिगों को मुक्त कराया गया। इनमें 2,134 लड़कियां और 3,281 लड़के शामिल हैं। इस दौरान दिल्ली में 2,407 चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, ये बच्चे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से लाए गए थे और उन्हें मजदूरी, घरेलू काम और अन्य शो...
पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले डॉक्टर को कोर्ट का संरक्षण कड़कड़डूमा अदालत ने डीसीपी ईस्ट को दिए सुरक्षा के निर्देश, शिकायत वापस लेने का दबाव
Delhi (National Capital Territory), State

पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले डॉक्टर को कोर्ट का संरक्षण कड़कड़डूमा अदालत ने डीसीपी ईस्ट को दिए सुरक्षा के निर्देश, शिकायत वापस लेने का दबाव

नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाने वाले डॉक्टर को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि शिकायतकर्ता को डराया-धमकाया जा रहा है तो यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में सीधा हस्तक्षेप भी माना जाएगा। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सतेंद्र पाल सिंह ने डॉ. जुनैद अकरम की याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि उसे लगातार अज्ञात नंबर से फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई रिश्वतखोरी की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत वापस लेने के लिए दी जा रही धमकियां अदालत के समक्ष प्रस्तुत अर्जी में कहा गया कि कॉल करने वाला व्यक्ति डॉक्टर को या तो शिकायत वापस लेने या फिर डीसीपी ईस्ट के समक्ष लिखित अंडरटेकिंग देने के लिए ...
पटना में नीट छात्रा की मौत पर जेडीयू सख्त, कहा—दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा
Bihar, State

पटना में नीट छात्रा की मौत पर जेडीयू सख्त, कहा—दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना और पुलिस जांच में कथित लापरवाही को लेकर बढ़ते विरोध के बीच सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने साफ कर दिया है कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बिहार सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रा की मौत को लेकर उठ रही शंकाओं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “राज्य में यदि कोई भी आपराधिक घटना होती...