Thursday, September 3

State

दौसा: कुत्तों ने मिलकर लेपर्ड को डराया, शिकार छोड़ भागा
Rajasthan, State

दौसा: कुत्तों ने मिलकर लेपर्ड को डराया, शिकार छोड़ भागा

    दौसा (सम्ब्रत चतुर्वेदी): राजस्थान के दौसा जिले के नाहरखोहरा गांव में शुक्रवार रात एक लेपर्ड के साथ अजब-गजब घटना हुई। आबादी क्षेत्र में घुसा यह जंगली शिकारी अपने शिकार को लेकर दहशत फैलाने आया था, लेकिन गांव के कुत्तों ने मिलकर उसकी योजना नाकाम कर दी।   घटना गांव निवासी भरतलाल मीणा के घर के आंगन में रात लगभग 8:50 बजे हुई। आंगन में मौजूद एक कुत्ते पर अचानक हमला बोलने के बाद लेपर्ड ने उसे गर्दन पकड़कर बैठा लिया। इस दौरान अन्य कुत्तों की मौजूदगी ने शिकारी की हिम्मत तोड़ दी। जब दो-तीन और कुत्ते वहां पहुंचे और लेपर्ड की ओर दौड़े, तो वह शिकार छोड़कर दीवार फांदते हुए पहाड़ियों की ओर भाग गया।   पहाड़ियों से घिरा गांव, लेपर्ड का मूवमेंट आम नाहरखोहरा गांव चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां अक्सर लेपर्ड नजर आते हैं। घटना से पहले भी गांव के पास पहाड़ी इलाके में ले...
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण होंगे
State, Uttar Pradesh

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण होंगे

    अयोध्या, वीएन दास: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक में राम मंदिर के शेष निर्माण कार्यों की समीक्षा और भावी योजनाओं पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने की। पहले दिन की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को महत्वपूर्ण अपडेट दिए।   नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी शेष निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद मुख्य निर्माण एजेंसियां एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) मंदिर ट्रस्ट को साइट हैंडओवर कर देंगी। अब तक मंदिर निर्माण पर कुल लगभग 1900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जिसमें से 1600 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान किया जा चुका है। मुख्य मंदिर का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, अब परकोटा में म्यूरल और अन्य सुविधाएं अंतिम चरण में हैं। &nb...
रांची में ट्रैफिक पुलिस का ‘हल्ला बोल’: 700 बाइक साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न नष्ट
Jharkhand, State

रांची में ट्रैफिक पुलिस का ‘हल्ला बोल’: 700 बाइक साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न नष्ट

    रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगवाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करीब 700 से अधिक साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त कर बुलडोजर से पूरी तरह नष्ट कर दिए गए।   ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 700 से ज्यादा बाइक चालकों का चालान भी काटा गया। जब्त किए गए सभी उपकरण रांची पुलिस लाइन में बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए।   ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा, “बाइक और कार में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। इससे आम नागरिकों को विशेषकर मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को अत्यधिक शोर की वजह से परेशानी होती थी। शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया।”   एसपी ने यह भी बताया कि अब यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। इसमें उन प्र...
जूस पीती महिला का फोटो खींचने पर अधिवक्ता के खिलाफ FIR निरस्त, हाईकोर्ट ने कहा—‘धारा 509 के तहत अपराध नहीं’
Madhya Pradesh, State

जूस पीती महिला का फोटो खींचने पर अधिवक्ता के खिलाफ FIR निरस्त, हाईकोर्ट ने कहा—‘धारा 509 के तहत अपराध नहीं’

  जबलपुर: जबलपुर हाईकोर्ट ने एक अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि केवल किसी महिला की फोटो खींचना, उसे बदनाम करने या उसकी निजता भंग करने के इरादे के बिना, धारा 509 के तहत अपराध नहीं बनता।   यह मामला अधिवक्ता सुभाष तिवारी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि तिवारी ने मार्केट में जूस पीते समय उनकी फोटो खींची और उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। एफआईआर घटना के पांच महीने बाद दर्ज कराई गई थी, जबकि यह घटना 31 मई 2024 की बताई गई थी।   अधिवक्ता की याचिका में कहा गया कि यह एफआईआर उनके विरोधी पक्ष की पैरवी के चलते द्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि धारा 509 के तहत केवल शब्द बोलना, आवाज निकालना, इशारा करना या कोई वस्तु दिखाना ही अपराध बनता है, जिससे महिला की मर्यादा और निजता...
यूपी में दो गांवों के नाम बदलने का फैसला, सीएम योगी ने दी मंजूरी
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी में दो गांवों के नाम बदलने का फैसला, सीएम योगी ने दी मंजूरी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दो जिलों में एक ग्राम पंचायत और एक गांव का नाम बदलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत हरदोई जिले के विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर कर दिया गया है। वहीं, फिरोजाबाद जिले की तहसील और विकासखंड शिकोहाबाद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत वासुदेवमई में स्थित गांव उरमुरा किरार का नया नाम हरिनगर रखा गया है।   हरदोई जिले के हाजीपुर (अब सियारामपुर) के निवासियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लंबे समय से गांव के नाम परिवर्तन की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मांग को स्वीकार करते हुए शनिवार को नाम बदलने की मंजूरी दे दी।   वहीं, फिरोजाबाद जिले के उरमुरा किरार (अब हरिनगर) के ग्रामीणों ने भी लंबे समय से गांव का नाम बदलकर हरिनगर करने की मांग रखी थी। इस फैसल...
नीले-पीले रंग में पुतेंगे पंजाब के 852 स्कूल, विपक्ष ने उठाई राजनीति की आशंका
Chhattisgarh, State

नीले-पीले रंग में पुतेंगे पंजाब के 852 स्कूल, विपक्ष ने उठाई राजनीति की आशंका

    चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी स्कूलों की रंगाई-पुताई के आदेश ने सियासी बहस को जन्म दे दिया है। भगवंत मान सरकार ने 852 स्कूलों को नीले और पीले रंग में पेंट करने का आदेश दिया है, जिसे लेकर विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल ने आपत्ति जताई है। अकाली दल का कहना है कि यह रंग आम आदमी पार्टी (AAP) के झंडे के समान हैं।   वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने इस आरोप का पलटवार करते हुए कहा कि हर रंग किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग ने पेंटिंग के लिए रंगों का चयन किया है, सरकार ने नहीं।   क्या है मामला पंजाब सरकार ने 22 दिसंबर 2025 को स्कूलों की बिल्डिंग की पेंटिंग का आदेश जारी किया। पहले चरण में 23 जिलों के 852 स्कूलों को नीले और पीले रंग में रंगा जाएगा। इन स्कूलों में से सबसे अधिक 102 स्कूल सीएम भगवंत मान के हो...
8वीं की छात्रा 13 साल की उम्र में बनी मां, प्रशासन में हड़कंप
Madhya Pradesh, State

8वीं की छात्रा 13 साल की उम्र में बनी मां, प्रशासन में हड़कंप

    बालाघाट, 31 जनवरी 2026: बालाघाट के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में पढ़ाई कर रही मात्र 13 वर्ष 6 माह की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस मामले ने छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।   जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में यह जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। महिला थाना पुलिस को अस्पताल चौकी से सूचना मिली और उन्होंने तुरंत प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मामला गढ़ी थाना को सौंपा। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।   सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, शकुंतला डामोर ने कहा कि प्रथम दृष्टया छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इस पर छात्रावास अधीक्षिका चैनबती सैयाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्रा के स्वास्थ्य में आए बदलावों पर समय ...
मुरादाबाद: शाहरुख बनकर हिंदू युवती से किया फरेब, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
State, Uttar Pradesh

मुरादाबाद: शाहरुख बनकर हिंदू युवती से किया फरेब, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

    मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती के साथ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी शाहरुख ने अपना नाम बदलकर “आशीष” बताकर युवती से दोस्ती की और उसके साथ शारीरिक शोषण किया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।   नाम बदलकर युवती को फंसाया कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले शाहरुख, अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के धनौरा का निवासी है। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर सिविल लाइंस क्षेत्र की युवती से दोस्ती की और अपना नाम आशीष बताया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और आरोपी ने युवती से मुलाकात की। इसी दौरान उसने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया और उसका वीडियो बना लिया।   विरोध पर धमकी और ब्लैकमेलिंग जब युवती ने विरोध शुरू किया और आरोपी की असली पहचान पता चली, तो शाहरुख ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने और वीडियो ...
हाथरस: शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति संग रहने से किया इनकार, फिजिकल रिलेशन को लेकर जताई आपत्ति
State, Uttar Pradesh

हाथरस: शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति संग रहने से किया इनकार, फिजिकल रिलेशन को लेकर जताई आपत्ति

  हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक नवविवाहित जोड़े के बीच विवाह के केवल एक महीने बाद ही विवाद सामने आया है। पत्नी ने पति को पसंद न आने का हवाला देते हुए उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस और परिजनों के समझाने के बावजूद मामला सुलझ नहीं सका।   शादी के कुछ दिनों में शुरू हुआ विवाद हाथरस कोतवाली गेट क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी अभिषेक शर्मा की शादी आगरा की रहने वाली मेघा से महज एक महीने पहले हुई थी। शादी सहमति से हुई थी और दोनों पक्षों ने शुरू में एक-दूसरे को पसंद किया था। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके बीच मतभेद शुरू हो गए।   शुक्रवार देर शाम मेघा शिकायत लेकर बांगला पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने अभिषेक को भी बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन मेघा अपने निर्णय पर अड़ी रहीं और पति के साथ रहन...
बांदा जेल से रवि काना की रिहाई पर कोर्ट नाराज, जेल अधीक्षक सस्पेंड
State, Uttar Pradesh

बांदा जेल से रवि काना की रिहाई पर कोर्ट नाराज, जेल अधीक्षक सस्पेंड

बांदा: नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के मुकदमे में बी वॉरंट जारी होने के बावजूद गैंगस्टर रवि काना को बांदा जेल से रिहा करने पर गौतमबुद्ध नगर की सीजेएम अदालत ने जेल प्रशासन पर कड़ा ऐतराज जताया है। अदालत ने जेल अधीक्षक केपी यादव से सवाल किया कि अगर आरोपी की जेल कस्टडी में छूट हुई तो उनके खिलाफ क्यों मुकदमा नहीं होगा। इस विवाद के बाद जेल अधीक्षक केपी यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। डीजी जेल पीसी मीणा ने मामले की जांच के लिए डीआईजी जेल प्रयागराज को जिम्मा सौंपा है। जानकारी के अनुसार, रवि काना बांदा की जेल में बंद था। 29 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उसे अदालत में पेश किया गया, जहां रिमांड से जुड़ी सुनवाई हुई। इसके बावजूद उसी दिन शाम को उसे जेल से रिहा कर दिया गया। जेल प्रशासन का कहना है कि रवि काना के खिलाफ अन्य मामलों में पहले ही रिहाई आदेश प्रा...