गजब का चोर! चोरी के बाद शराब पी, फिर नोट छोड़ बोला—‘दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो’
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले से चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पीड़ित बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां एक सरकारी इंजीनियर (AEN) के क्वार्टर में चोर ने चोरी तो की, लेकिन जाते‑जाते दीवारों और कागज पर ऐसी ‘डायलॉगबाजी’ लिख गया, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार AEN सोहन जांगिड़ किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह जब वे घर लौटे तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से कीमती सामान समेट ले गया, लेकिन उससे पहले उसने घर में बैठकर महंगी शराब भी पी।
चखना नहीं मिला तो हुआ नाराज़
बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद चोर को जब चखना नहीं मिला तो वह नाराज हो गया। जाते‑जाते उसने एक कागज पर लिखा—
“दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो।”
इतना ही नहीं, चोर ने दीवार पर लिपस्टिक से और कागज पर कई मजेदार ...










