Wednesday, September 2

State

भिंड में साधुओं के साथ मारपीट, पूछे गए धार्मिक सवाल, बैग में उर्दू दस्तावेज मिलने का दावा
Madhya Pradesh, State

भिंड में साधुओं के साथ मारपीट, पूछे गए धार्मिक सवाल, बैग में उर्दू दस्तावेज मिलने का दावा

  भिंड, मध्य प्रदेश – भिंड जिले में बाइपास रोड पर भिक्षा मांग रहे दो साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।   जानकारी के अनुसार, दोनों साधु भिक्षा मांग रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों को संदेह हुआ कि वे हिंदू नहीं हैं। आरोपियों ने साधुओं से महाभारत और रामायण से संबंधित सवाल पूछे। साधु इनका उत्तर नहीं दे पाए।   इसके बाद आरोपियों ने भगवान शंकर की पत्नी का नाम भी पूछा, जिसे साधु उत्तर नहीं दे पाए। फिर आरोपियों ने साधुओं के बैग की तलाशी ली और दावा किया कि उसमें उर्दू में लिखे दस्तावेज मिले।   स्थानीय लोगों का कहना है कि साधु सवालों का जवाब नहीं दे पाए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ा और दोनों साधुओं के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। &nbs...
महात्मा गांधी सेतु के जाम से बेहतर था गंगा में सफर, पटना–मुजफ्फरपुर की यात्रा होती थी आनंददायक
Bihar, State

महात्मा गांधी सेतु के जाम से बेहतर था गंगा में सफर, पटना–मुजफ्फरपुर की यात्रा होती थी आनंददायक

    पटना: 1917 में चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी पटना के बांकीपुर स्टेशन पर उतरे थे। यहीं से वे स्टीमर के जरिए पहलेजा घाट पहुँचे थे। उस समय सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और चंपारण जाने का एकमात्र सुरक्षित और किफायती साधन जलमार्ग ही था।   स्टीमर यात्रा का सुखद अनुभव   पटना के महेन्द्रू घाट से रेलवे का स्टीमर सोनपुर के पहलेजा घाट तक नियमित रूप से चलता था। इस यात्रा में करीब एक घंटा 15 मिनट का समय लगता था। यात्रियों के लिए दो मंजिला जहाजों, कैंटीन और किताबों की दुकानों का प्रबंध था। यात्री चाय-नाश्ता करते, अखबार या पत्रिका पढ़ते और गंगा की लहरों के बीच यात्रा का आनंद लेते।   महात्मा गांधी ने भी पटना से मुजफ्फरपुर तक इसी जलमार्ग का इस्तेमाल किया था। पहलेजा घाट पर उतरने के बाद वे ट्रेन से सोनपुर पहुँचे और फिर मुजफ्फरपुर के लिए आगे बढ़े। वहाँ उन्होंने आचा...
बेगूसराय: इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा, लेट पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां
Bihar, State

बेगूसराय: इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा, लेट पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां

    बेगूसराय: बिहार में आज से इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गईं, लेकिन पहले दिन ही एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा देखने को मिला। बेगूसराय के एक परीक्षा केंद्र में समय पर नहीं पहुंचे कुछ छात्रों ने गेट फांदकर प्रवेश करने की कोशिश की और गेट तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठियां चलानी पड़ी। हालांकि इसी दौरान कई छात्र परीक्षा केंद्र में दाखिल होने में सफल रहे।   पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होनी थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि छात्रों को 9:00 बजे से पहले केंद्र में पहुंचना आवश्यक है। नियम के तहत समय पर पहुंचे छात्रों को परीक्षा में प्रवेश दिया गया, जबकि देर से आए लगभग दर्जन भर छात्रों को मुख्य द्वार बंद मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने हंगामा किया और गेट फांदने का प्रयास किया।   बेगूसराय में कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां ...
पटना में रील बनाने के चक्कर में वंदे भारत एक्सप्रेस को रोका, रेलवे प्रशासन ने शुरू की जांच
Bihar, State

पटना में रील बनाने के चक्कर में वंदे भारत एक्सप्रेस को रोका, रेलवे प्रशासन ने शुरू की जांच

    पटना: बिहार में सोशल मीडिया पर रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। हाल ही में पटना के बख्तियारपुर के पास कुछ नाबालिग लड़कों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर मोटी लकड़ियां और कंक्रीट के पोल रखकर ट्रेन को रोक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   वीडियो में दिखाया गया है कि पांच लड़के, जो नाबालिग प्रतीत होते हैं, ट्रेन के सामने पटरी पर अवरोध डालते हैं। एक लड़के ने खुलेआम कहा, "आज हम लोग ट्रेन को रोकने के लिए आए हैं। हम ट्रेन को रोक कर ही रहेंगे।" वहीं, तकनीकी कारणों से ट्रेन रुक गई, जिससे लड़कों ने इसका 'क्रेडिट' ले लिया और वंदे भारत के पास जाकर वीडियो बनाते हुए खुशी जताई।   रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़कों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर ...
बांदा जेल से छूटा रवि काना, विदेश भागने के प्रयास में, पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू की
State, Uttar Pradesh

बांदा जेल से छूटा रवि काना, विदेश भागने के प्रयास में, पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू की

    स्क्रैप माफिया रवि काना बांदा जेल से छूटने के बाद विदेश भागने की फिराक में है। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने अब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।   नोएडा पुलिस ने रवि काना की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को पश्चिमी यूपी और नेपाल बॉर्डर के आसपास सक्रिय कर दिया है। साथ ही तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन, बैंक खातों और उसके करीबियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।   रवि काना पर स्क्रैप कारोबार की आड़ में अवैध वसूली, जमीन कब्जाने, धमकी, मारपीट और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। जांच के दौरान ऐसे इनपुट मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि वह विदेश में पनाह लेने की कोशिश कर सकता है।   इसलिए पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और केस से जुड़ी पूरी जानकारी इंटरपोल के माध्य...
Union Budget 2026: नोएडा और यमुना सिटी को मिलेगा विकास का बूस्ट, ये चार सेक्टर करेंगे कमाल
State, Uttar Pradesh

Union Budget 2026: नोएडा और यमुना सिटी को मिलेगा विकास का बूस्ट, ये चार सेक्टर करेंगे कमाल

    केंद्र सरकार के Union Budget 2026 में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। बजट में बेहतर कनेक्टिविटी, उद्योग और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर हाई-स्पीड रेल, एमएसएमई, फार्मा और सेमीकंडक्टर ये चार सेक्टर आने वाले समय में क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।   दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल का सीधा फायदा बजट में दिल्ली से वाराणसी तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी इस परियोजना से सीधे लाभान्वित होंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के पास इसका पहला स्टेशन प्रस्तावित है। यह रेल लाइन नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे से होते हुए वाराणसी तक जाएगी। हाई-स्पीड रेल से यात्रा का समय कम होगा...
मुंबई वाली प्रेमिका का गोरखपुर में कत्ल, इंजीनियर और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
State, Uttar Pradesh

मुंबई वाली प्रेमिका का गोरखपुर में कत्ल, इंजीनियर और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

    गोरखपुर: गोरखपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें मुंबई से आई युवती को उसके प्रेमी विजय कुमार और उसकी पत्नी ने मिलकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   क्या हुआ था? पिछले गुरुवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरघट्टा स्थित गोबरहिया पुल के पास 35 वर्षीय महिला का न्यूड शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच गई।   जांच में सामने आया कि मृतका मुंबई की प्रिया शेट्टी थी, जो विजय से प्रेम संबंध में थी। विवाह का दबाव बढ़ने पर विजय ने मुंबई की नौकरी छोड़कर गोरखपुर लौटकर पत्नी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। गुरुवार की रात, नशे की हालत में...
नोएडा सेक्टर-150 में हादसे के बाद सुरक्षा बढ़ाई, डिलीवरी बॉय से मंत्री असीम अरुण की मुलाकात
State, Uttar Pradesh

नोएडा सेक्टर-150 में हादसे के बाद सुरक्षा बढ़ाई, डिलीवरी बॉय से मंत्री असीम अरुण की मुलाकात

    नोएडा: सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। हादसे वाली जगह पर अब क्रैश बैरियर लगाकर स्थायी बैरिकेडिंग की गई है और रिफ्लेक्टिंग टेप भी लगाया गया है, ताकि आने-जाने वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।   इसके साथ ही बेसमेंट में लंबे समय से जमा पानी निकालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। स्थानीय ग्रीन बेल्ट में पानी जमा रहने के कारण कई पेड़ सूख चुके थे। अब प्रशासन ने पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है और पेड़ों को बचाने की कोशिश की जा रही है।   इस बीच, युवराज मेहता को बचाने में अपने जीवन को जोखिम में डालने वाले डिलीवरी बॉय मुनेंद्र से समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर से भाजपा विधायक असीम अरुण ने मुलाकात की। मुनेंद्र ने मंत्री का हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।...
नोएडा: बैंक मैनेजर बनकर ठगी, खाते से कटे 10 लाख रुपये
State, Uttar Pradesh

नोएडा: बैंक मैनेजर बनकर ठगी, खाते से कटे 10 लाख रुपये

    नोएडा में एक युवक के बैंक खाते से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।   छपरौला गांव निवासी सुंदर सिंह का कहना है कि उनका एचडीएफसी बैंक छपरौला शाखा में खाता है। उन्होंने मोतीलाल ओसवाल होम फाइनेंस लिमिटेड से 10 लाख 8 हजार रुपये का होम लोन लिया था। पिछले साल 13 मई को यह राशि उनके बैंक खाते में जमा हुई।   इसके अगले दिन, एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक मैनेजर मनीष चौहान का सहायक मैनेजर बताकर उनसे कुछ बैंकिंग जानकारी मांगी। इसके बाद 18 मई को उनके खाते से नौ लाख रुपये गायब हो गए।   सुंदर सिंह ने उसी दिन साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 29 मई को उनके खाते में कटी हुई राशि वापस आ गई, लेकिन 11 जून को वही रकम पुनः किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई।   पीड़ित का ...
राजस्थान में दर्दनाक हादसे: जयपुर में मालगाड़ी से छात्रा की मौत, सीकर में कार ने दादी-पोती को कुचला
Rajasthan, State

राजस्थान में दर्दनाक हादसे: जयपुर में मालगाड़ी से छात्रा की मौत, सीकर में कार ने दादी-पोती को कुचला

जयपुर/सीकर। राजस्थान में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा और सीकर में तेज़ रफ्तार कार से दादी-पोती की मौत हुई। जयपुर में छात्रा की मौत महेश नगर थाना क्षेत्र में अर्जुन नगर फाटक के पास दोपहर करीब 2:45 बजे यह हादसा हुआ। मृतका सीमा महावर (28), निवासी पृथ्वीपुरा तूंगा, महेश नगर ए-ब्लॉक में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, सीमा किसी काम से बाहर गई थी और लौटते समय शॉर्टकट लेते हुए पटरी पार कर रही थी, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। सीमा को तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। महेश नगर थाना अधिकारी सुरेश यादव ने पुष्टि की कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और आवश्यक कार्रवाई की गई। सीकर में दादी-पोती की मौत सीकर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र, सिंगोद क...