मंडला में जादू-टोना के शक में दोस्त की मां की नृशंस हत्या, इलाके में दहशत
मंडला (NBT): मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहजपुरी में रविवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने अंधविश्वास के चलते अपने दोस्त की मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
दोस्त की मां पर कुल्हाड़ी से हमला:
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान फूलकली बैगा (55) के रूप में हुई। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे वह अपने घर के पास थीं, तभी गाँव के ही युवक दिलीप यादव (19) ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने फूलकली के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर मौत को प्राप्त हो गई।
अंधविश्वास ही हत्या की वजह:
बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सिंह श्याम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या अंधविश्वास और जादू-टोना के शक के चलते की गई। आरोपी का संदेह था कि महिला जादू-टोना करती हैं, जिससे वह अक्सर डर य...










