अजित पवार के निधन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, सभी सभाएं रद्द
मुंबई, 2 फरवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मद्देनज़र आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में प्रचार नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी चुनावी सभा या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। फडणवीस ने स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को सात फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी सभाओं में राजनीतिक बयान देना स्वाभाविक होता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने प्रचार से दूर रहने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके रुख को समझते हुए सहमति जताई है।
राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान अब 7 फरवरी को होगा। पहले फडणवीस को सात दिनों में 22 चुनावी स...









