हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी, यूपी में विकास की नई उड़ान
मेरठ: केंद्रीय बजट 2026-27 में उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएँ की गई हैं। विशेष रूप से हाई-स्पीड रेल नेटवर्क और गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक एक्सप्रेसवे की योजनाओं ने प्रदेशवासियों की उम्मीदों को नई रफ्तार दी है।
बजट में दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, जिसके तहत ट्रेनें 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इस कॉरिडोर का मार्ग दिल्ली, नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही से होकर वाराणसी तक जाएगा। इससे मौजूदा 10–12 घंटे की रेल यात्रा 4–4.5 घंटे में पूरी होने की संभावना है।
मेरठ जिले के लिए यह खबर खास है। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। यह 74.30 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के स्याना से शुरू होकर न...










