Wednesday, September 2

State

बलिया में फैमिली पेंशन का बड़ा फर्जीवाड़ा: महिला ने 11 साल तक मृत कर्मचारी की पेंशन हड़पी
State, Uttar Pradesh

बलिया में फैमिली पेंशन का बड़ा फर्जीवाड़ा: महिला ने 11 साल तक मृत कर्मचारी की पेंशन हड़पी

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फैमिली पेंशन से जुड़े एक चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रसड़ा थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में रहने वाले मालधनी यादव, जो रेलवे से सेवानिवृत्त थे, की मौत के बाद उनकी पत्नी का रूप धारण कर एक महिला ने करीब 11 साल तक अवैध रूप से फैमिली पेंशन उठाई। जानकारी के अनुसार, मालधनी यादव का निधन 28 अगस्त 2007 को हो गया था। उनकी पत्नी प्रभावती देवी को पेंशन का लाभ मिल रहा था, लेकिन प्रभावती देवी की मृत्यु 21 मार्च 2014 को हो गई। इसके बाद आरोप है कि मालधनी यादव के परिजनों ने पार्वती देवी को प्रभावती देवी बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पेंशन ट्रांसफर करा ली और यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पार्वती देवी, मालधनी यादव के परिवार के एक अन्य अज्ञात सदस्य और विकासखंड कार्यालय रसड़ा के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
सोनभद्र टोल प्लाजा मारपीट कांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अधिवक्ता और परिजन हुए घायल
State, Uttar Pradesh

सोनभद्र टोल प्लाजा मारपीट कांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अधिवक्ता और परिजन हुए घायल

सोनभद्र: लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी तिवारी, निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव, निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर लगभग तीन बजे हुई, जब अधिवक्ता आरती पाण्डेय अपने परिजनों के साथ ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर कार से जा रही थीं। तकनीकी कारणों से आगे की गाड़ी का मैसेज नहीं मिलने के कारण उनकी कार लेन संख्या तीन में फंस गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। इस दौरान टोल कर्मियों और वाहन सवारों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि टोल कर्मियों ने गाली-गलौज और लाठी-डंडों से अधिवक्ता के परिजनों पर हमला किया। बीच-बचाव करने पर अधिवक्ता आरती पाण्डेय के साथ...
कोरोना काल के मुकदमे: यूपी सरकार ने 25 जनप्रतिनिधियों को राहत देने की तैयारी
State, Uttar Pradesh

कोरोना काल के मुकदमे: यूपी सरकार ने 25 जनप्रतिनिधियों को राहत देने की तैयारी

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोरोना महामारी के दौरान दर्ज जनप्रतिनिधियों पर मुकदमों को वापस लेने की अनुमति यूपी सरकार को दे दी है। इस सूची में कई बड़े और प्रतिष्ठित नेताओं के नाम शामिल हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में गंभीर आपराधिक आरोप नहीं हैं, उन्हें कानून के अनुसार वापस लिया जा सकता है। यूपी सरकार ने इस संबंध में कुल 72 अर्जियां दाखिल की थीं। सुनवाई के दौरान अदालत ने 28 मामलों को वापस लेने की मंजूरी दे दी है। शेष मामलों में गंभीर अपराध से जुड़े होने के कारण अंतिम फैसला 26 फरवरी को सुनाया जाएगा। इन नेताओं को मिली राहत: उमा भारती, महोबा डॉ. संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर ठाकुर जयवीर सिंह, अलीगढ़ नीलम सोनकर, आजमगढ़ अनिल सिंह, उन्नाव अशरफ अली खान, शामली सीमा द्विवेदी, जौनपुर अभिजीत सांगा, कानपुर नगर विजेंद्र सिंह, बुलंदशहर ...
बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान 30 लाख की सोने की चेन चोरी, 8,000 पुलिसकर्मी तैनात रहे
Maharashtra, State

बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान 30 लाख की सोने की चेन चोरी, 8,000 पुलिसकर्मी तैनात रहे

    पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को प्लेन हादसे में निधन हुआ। उनके निधन ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।   बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच भीषण चोरी की घटना घटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान चोरों ने शोक मनाने आए लोगों से लगभग 30 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चुराई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चोरी के दौरान लगभग 15 लोगों को निशाना बनाया गया।   इस घटना ने बारामती निवासियों और राजनीतिक गलियारों में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है। चोरी के बावजूद कुछ सतर्क नागरिकों ने संदिग्ध चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले किया गया।   अजित पवार के अंतिम संस्क...
बीएमसी बिल्डिंग में BJP पार्षदों की पहली बैठक, ‘जय श्री राम’ के नारे, मेयर पद का ऐलान 6 फरवरी तक?
Maharashtra, Politics, State

बीएमसी बिल्डिंग में BJP पार्षदों की पहली बैठक, ‘जय श्री राम’ के नारे, मेयर पद का ऐलान 6 फरवरी तक?

    मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मेयर चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू हो गई है। सोमवार को बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के सभी पार्षद बीएमसी कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों दलों के पार्षदों की बैठक हुई।   बीजेपी पार्षदों की बैठक में खास उत्साह देखने को मिला। इस बैठक की अध्यक्षता मुंबई बीजेपी प्रमुख अमित साटम ने की। बैठक के दौरान पार्षदों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। इस बार के बीएमसी चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि पार्टी की किसी सामान्य वर्ग की महिला पार्षद को मेयर पद मिलने का अवसर मिल सकता है।   वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना भी मेयर पद पर दावेदारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मेयर चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को महायुति के तीनों घटक दल—बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी—बीएमसी बिल्डिंग पहुंचे। बैठ...
‘कुछ तो गड़बड़ है’: संजय राउत ने अजित पवार के निधन पर दिया विस्फोटक बयान, जस्टिस लोया का जिक्र
Maharashtra, Politics, State

‘कुछ तो गड़बड़ है’: संजय राउत ने अजित पवार के निधन पर दिया विस्फोटक बयान, जस्टिस लोया का जिक्र

    मुंबई: शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अजित पवार की मौत पर बड़ा बयान दिया है। संसद के बजट सत्र में शामिल होने दिल्ली पहुंचे राउत ने कहा कि अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठना स्वाभाविक है और उठने ही चाहिए। उन्होंने इसे जस्टिस लोया केस की याद दिलाने वाला बताया और कहा कि इस मामले में कुछ गड़बड़ है।   संजय राउत ने आरोप लगाया कि अजित पवार एनसीपी के विलय यानी ‘घर लौटने’ की इच्छा रखते थे, लेकिन उन्हें सिंचाई घोटाले की फाइलों को लेकर दबाव और धमकी मिली। इसके केवल 10 दिन बाद ही उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई। राउत ने कहा, “यह सवाल अजित दादा की पार्टी उठा रही है। पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है।”   उन्होंने एनसीपी के नेता अमोल मिटकरी के बयान का भी उल्लेख किया। मिटकरी ने कहा था कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई, लेकिन केवल पांच शव मिले। उन्हों...
अजित पवार की आखिरी इच्छा पूरी होगी: करीबी किरन गुजर का एनसीपी विलय पर दावा
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार की आखिरी इच्छा पूरी होगी: करीबी किरन गुजर का एनसीपी विलय पर दावा

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार की मौत के बाद एनसीपी के संभावित विलय को लेकर बयानबाजी जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विलय की किसी तैयारी से इंकार किया है, लेकिन अजित पवार के बेहद करीबी नेता किरन गुजर ने फिर से बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि एनसीपी के दोनों खेमें अंततः एक साथ आएंगे और यह दादा की आखिरी इच्छा थी।   किरन गुजर वही नेता हैं, जिन्हें अजित पवार ने हादसे से पहले आखिरी कॉल की थी। उन्होंने बताया कि अजित पवार ने उन्हें जिला पंचायत चुनाव से जुड़ी कुछ तैयारियां करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 28 जनवरी की सुबह उनका निजी चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किरन गुजर ने कहा, “एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होना चाहिए। यह दादा की अंतिम इच्छा थी और वह चाहते थे कि दोनों गुट साथ आएं। अभी पवार परिवार के सदस्य 10-11 दिन तक इस विषय पर टिप्पणी नहीं कर ...
अजित पवार ने शरद पवार संग विलय पर नहीं की कोई चर्चा: देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार ने शरद पवार संग विलय पर नहीं की कोई चर्चा: देवेंद्र फडणवीस

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस विषय पर उनसे कभी कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विलय की बातचीत अंतिम चरण में होती, तो अजित पवार अवश्य उन्हें इसकी जानकारी देते।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार उनके साथ सभी महत्वपूर्ण राजनीतिक विषय साझा करते थे और इतनी बड़ी बात को उनसे छिपाना संभव नहीं था। फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्हें अजित पवार और शरद पवार के बीच हुई किसी बातचीत की जानकारी नहीं है, न ही 12 फरवरी को कथित विलय घोषणा की तारीख के बारे में उन्हें कोई सूचना है।   उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एनसीपी के विलय जैसी बड़ी प्रक्रिया उनकी जानकारी के बिना अंतिम रूप ले सकती है। फडणवीस ने कहा कि एनसीपी एक...
नवी मुंबई में महापौर चुनाव को लेकर BJP–शिंदे सेना आमने-सामने, दोनों ने उतारे उम्मीदवार
Maharashtra, Politics, State

नवी मुंबई में महापौर चुनाव को लेकर BJP–शिंदे सेना आमने-सामने, दोनों ने उतारे उम्मीदवार

    मुंबई, 2 फरवरी। नवी मुंबई महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। दोनों दलों ने रविवार को दोनों पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कर दिया, जिससे 5 फरवरी को होने वाली महासभा में सीधा मुकाबला तय हो गया है।   भाजपा की ओर से सुजाता सूरज पाटील को महापौर और दशरथ सीताराम भगत को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) ने महापौर पद के लिए सरोज रोहिदास पाटील और उपमहापौर पद के लिए आकाश मढवी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा अंतिम समय तक गोपनीय रखी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाईक ने नामों की औपचारिक घोषणा की।   बहुमत के बावजूद टकराव   नवी मुंबई मनपा चुनाव में 111 सीटों मे...
मुंबई–पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर: 48 मिनट में पूरी होगी यात्रा, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा नया वेग
Maharashtra, State

मुंबई–पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर: 48 मिनट में पूरी होगी यात्रा, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा नया वेग

    मुंबई, 2 फरवरी। केंद्रीय बजट 2025–26 में घोषित मुंबई–पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र के लिए बड़ी सौगात साबित होने जा रहा है। इस परियोजना के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच रेल यात्रा का समय घटकर मात्र 48 मिनट रह जाएगा। वर्तमान में यह दूरी तय करने में लगभग चार घंटे लगते हैं।   महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय बजट से राज्य को लगभग एक लाख करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। केंद्रीय करों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी करीब 98,306 करोड़ रुपये होगी, जबकि विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 12,355 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर इसी विकास दृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा है।   प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रोजाना बड़ी संख्या में लोग मुंबई और पुणे के बीच आवागमन करते हैं। हाई ...