पीएम मोदी का मिशन पंजाब: डेरा सचखंड बल्लां से दलित वोटरों तक सीधे संदेश
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर से 18 किमी दूर डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रविदासिया समुदाय के आध्यात्मिक नेता संत निरंजन दास का हाथ थामकर आशीर्वाद लिया और उनकी गरिमा का सम्मान किया। मंच से उतरते समय पीएम ने यह कहते हुए लोगों का दिल जीत लिया, “हम हैं ना! क्या यह काफी नहीं होगा?”
प्रधानमंत्री के इस दौरे को केवल धार्मिक यात्रा के रूप में नहीं देखा जा रहा है। यह कदम पंजाब में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में दलित पॉलिटिक्स में बीजेपी की सक्रिय एंट्री का संकेत माना जा रहा है। विशेष रूप से दोआबा क्षेत्र में, जहां दलित आबादी लगभग 45 प्रतिशत है, डेरा सचखंड बल्लां का प्रभाव 19 विधानसभा सीटों तक माना जाता है।
साल 2022 में बीजेपी को पंजाब में सफलता नहीं मिली थी। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने दोआबा में अपनी पकड़ बनाए रखी थ...










