नोएडा सेक्टर-62 में सर्कुलर स्काईवॉक का शिलान्यास, पैदल यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा और सुविधा
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-62 में सर्कुलर स्काईवॉक के निर्माण का शिलान्यास बुधवार को किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य पैदल यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में ट्रैफिक जाम कम करना है। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
परियोजना की कुल लागत 26.34 करोड़ रुपये अनुमानित है और इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्काईवॉक का निर्माण एनएच-9 से नोएडा एंट्री जंक्शन पर किया जाएगा, जो क्षेत्र का सबसे व्यस्त गोलचक्कर है।
पैदल यात्रियों के लिए राहत:नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, यह स्काईवॉक नोएडा, गाजियाबाद, वैशाली, इंदिरापुरम और दिल्ली की ओर जाने वाले हजारों पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। वर्तमान में इस व्यस्त गोलचक्कर पर सड़क पार करना खतरनाक साबित होता रहा है, जिससे दुर्घटनाओं...










