Tuesday, September 1

State

मणिपुर में एनडीए सरकार का रास्ता साफ, जेडीयू ने दिया समर्थन; राज्यपाल को सौंपा पत्र
Bihar, State

मणिपुर में एनडीए सरकार का रास्ता साफ, जेडीयू ने दिया समर्थन; राज्यपाल को सौंपा पत्र

पटना/इंफाल: मणिपुर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनडीए की सहयोगी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रस्तावित नई सरकार को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा करते हुए राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर-पूर्व प्रभारी अफाक अहमद खान ने बताया कि पार्टी की ओर से राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को समर्थन पत्र सौंपा गया है। उनके अनुसार इस कदम से राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को निर्णायक बढ़त मिल गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार ने कहा कि मणिपुर में राजनीतिक स्थिरता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जारी अनिश्चितता के बाद राज्य को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है, जिसे ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने ...
नीट छात्रा मौत के बाद सख्त हुई सरकार: बिना पुलिस वेरिफिकेशन और CCTV के नहीं चलेंगे गर्ल्स हॉस्टल
Bihar, State

नीट छात्रा मौत के बाद सख्त हुई सरकार: बिना पुलिस वेरिफिकेशन और CCTV के नहीं चलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

पटना: राजधानी पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के बाद बिहार सरकार ने राज्यभर के गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की है, वहीं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को परामर्श पत्र जारी कर छात्रावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। यह कदम राज्य में रह रही छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। 24 घंटे महिला वार्डन और CCTV अनिवार्य नए निर्देशों के तहत हर गर्ल्स हॉस्टल में 24 घंटे महिला वार्डन की मौजूदगी अनिवार्य होगी। वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मियों समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन जरूरी किया गया है। हॉस्ट...
नीट छात्रा मौत मामला, सृजन और शेल्टर कांड पर घिरेगी सरकार: सीबीआई जांच पर विपक्ष का अविश्वास
Bihar, State

नीट छात्रा मौत मामला, सृजन और शेल्टर कांड पर घिरेगी सरकार: सीबीआई जांच पर विपक्ष का अविश्वास

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। पटना के छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर विपक्ष सदन से सड़क तक आंदोलन की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संकेत दिए हैं कि इन मामलों में न्याय और शासन की विश्वसनीयता बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनने जा रही है। बजट सत्र के पहले दिन मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने नीट छात्रा प्रकरण का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मामलों में न्याय प्रक्रिया की धीमी गति ने जनता का विश्वास कमजोर किया...
गाजियाबाद त्रासदी: डिजिटल लत और पारिवारिक संवाद की कमी पर उठे गंभीर सवाल
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद त्रासदी: डिजिटल लत और पारिवारिक संवाद की कमी पर उठे गंभीर सवाल

गाजियाबाद: टीला मोड़ स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जांच में सामने आ रही जानकारियाँ यह संकेत दे रही हैं कि बच्चियां लंबे समय से विदेशी डिजिटल कंटेंट, खासकर कोरियन ड्रामा और गेम्स के अत्यधिक प्रभाव में थीं। परिवार और ट्यूटर के बयान इस घटना को केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि बच्चों में बढ़ती डिजिटल निर्भरता की चेतावनी के रूप में सामने ला रहे हैं। परिजनों के अनुसार, तीनों बहनें नियमित स्कूल नहीं जाती थीं और घर पर पढ़ाई के लिए ट्यूटर लगाया गया था। ट्यूटर ने कुछ ही दिनों में पढ़ाने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बच्चियां पढ़ाई के दौरान कोरियन भाषा में पढ़ाने की जिद करती थीं और मना करने पर उनका मजाक उड़ाती थीं। इस व्यवहार से वह खुद को असहज महसूस कर रही थीं। पहचान और व्यवहार में बदलाव पिता चेतन कुमार का कहना है कि बच्चियां कोरि...
कोरियन लहर का बढ़ता असर: गाजियाबाद की त्रासदी ने बच्चों की ‘डिजिटल दुनिया’ पर खड़े किए सवाल
State, Uttar Pradesh

कोरियन लहर का बढ़ता असर: गाजियाबाद की त्रासदी ने बच्चों की ‘डिजिटल दुनिया’ पर खड़े किए सवाल

गाजियाबाद: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह सिर्फ एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि आज के युवाओं की बदलती डिजिटल दुनिया, सांस्कृतिक प्रभाव और पैरेंटिंग के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना बन गई है। जांच में सामने आए पत्र और परिवार के बयान इस ओर इशारा करते हैं कि बच्चियां विदेशी डिजिटल कंटेंट, खासकर कोरियन पॉप कल्चर से गहराई से प्रभावित थीं। क्यों बढ़ रहा है कोरियन कंटेंट का आकर्षण? आज का युवा वैश्विक डिजिटल संस्कृति के बीच पल रहा है। K-Pop, K-Drama, ऑनलाइन गेम्स और एशियाई वेब कंटेंट सीधे किशोरों को टारगेट करते हैं। 17 वर्षीय छात्र अबीर बताते हैं कि इन ड्रामों में स्कूल-कॉलेज की दोस्ती, सपने और संघर्ष दिखते हैं, जिससे युवा खुद को जुड़ा महसूस करते हैं। वहीं कोरियन भाषा सीख रहीं आयुषी यादव कहती हैं कि इन कंटेंट में दोस्ती, पहचान और आत्मविश्व...
गाजियाबाद की त्रासदी के बाद बहस: कोरियन कंटेंट या पैरेंटिंग—कहां हुई चूक?
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद की त्रासदी के बाद बहस: कोरियन कंटेंट या पैरेंटिंग—कहां हुई चूक?

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत की घटना ने पूरे दिल्ली-एनसीआर को झकझोर दिया है। हादसे के बाद हाउसिंग सोसायटियों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल, डिजिटल कंटेंट और पैरेंटिंग को लेकर तेज बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसी स्थिति तक बात पहुंची कैसे। स्थानीय निवासियों के मुताबिक तीनों बच्चियां बेहद शांत रहती थीं और सोसायटी के अन्य बच्चों के साथ कम ही घुलती-मिलती थीं। सातवीं मंजिल पर रहने वाले एक पड़ोसी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनके फ्लैट से कागज के छोटे-छोटे टुकड़े नीचे गिरते देखे गए थे। जब इस बारे में पूछने पर घर से एक महिला बाहर आईं और इसे बच्चों की शरारत बताकर टाल दिया गया। पड़ोसी का कहना है कि उस समय घर का माहौल सामान्य नहीं लगा था। अलग-थलग रहती थीं बच्चियां अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बच्चियां स...
गाजियाबाद तीन बहनें मामला: जांच में पिता के पारिवारिक जीवन को लेकर नए दावे, आर्थिक संकट भी आया सामने
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद तीन बहनें मामला: जांच में पिता के पारिवारिक जीवन को लेकर नए दावे, आर्थिक संकट भी आया सामने

गाजियाबाद: गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में जांच के दौरान परिवार की पृष्ठभूमि से जुड़े नए दावे सामने आए हैं। पुलिस आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के हवाले से पिता चेतन कुमार के वैवाहिक जीवन और आर्थिक हालात को लेकर कई बातें चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक चेतन कुमार ने दो शादियां की थीं और परिवार एक ही घर में रह रहा था। दावा यह भी किया जा रहा है कि पारिवारिक रिश्तों को लेकर घर में लंबे समय से तनाव का माहौल था। हालांकि पुलिस ने इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है। पत्नियों के लापता होने का दावा स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं। इस संबंध में टीला मोड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज होने की बात कही जा रही है। पुल...
गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत: पिता पर 2 करोड़ का कर्ज, जांच में नए खुलासे से बढ़ा सस्पेंस
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत: पिता पर 2 करोड़ का कर्ज, जांच में नए खुलासे से बढ़ा सस्पेंस

गाजियाबाद: गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार की आर्थिक तंगी और पिता पर लगभग दो करोड़ रुपये का कर्ज इस त्रासदी के पीछे एक अहम कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने किसी खतरनाक ऑनलाइन गेम की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद शुरुआती बयान में पिता ने दावा किया था कि बच्चियां एक कोरियन गेम के टास्क से प्रभावित थीं। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने ऐसे किसी गेम के अस्तित्व से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि लड़कियां कोरियन ड्रामा और डिजिटल कंटेंट से बेहद प्रभावित थीं, लेकिन मामला केवल मनोरंजन की लत का नहीं, बल्कि पारिवारिक और आर्थिक दबावों से भी जुड़ा हो सकता है। आर्थिक संकट और पारिवारिक तनाव पुलिस के अनुसार, लड़कियों के पिता चेतन कुमार स्टॉक ट्रेडिंग से जुड़े ...
इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर झारखंड की महिला के गंभीर आरोप, बोली— “कैद और डर में गुजरा एक साल”
State, Uttar Pradesh

इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर झारखंड की महिला के गंभीर आरोप, बोली— “कैद और डर में गुजरा एक साल”

मेरठ: सोशल मीडिया रील से चर्चित मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। झारखंड की एक महिला ने उन पर बंधक बनाकर रखने, शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि काम दिलाने के नाम पर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। पीड़िता चांदनी उर्फ तबस्सुम के मुताबिक वह वर्ष 2017 में झारखंड से मेरठ आई थी और मुजफ्फरनगर निवासी युवक से प्रेम विवाह के बाद इंचौली क्षेत्र में रह रही थी। पति के बाहर रहने के दौरान वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर अतिरिक्त कमाई करने लगी। इसी सिलसिले में फरवरी 2025 में उसकी पहचान शादाब जकाती से हुई। “विश्वास जीतकर बुलाया, फिर बदले हालात” महिला का आरोप है कि शुरुआत में शादाब ने उसे अपनी रील में काम दिलाने का भरोसा दिया। धीरे-धीरे वह उसे अपने घर बुलाने लगा। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसे कथित तौर पर एक साल...
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार परिवार की तेज रफ्तार ट्रक से मौत
State, Uttar Pradesh

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार परिवार की तेज रफ्तार ट्रक से मौत

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भल्ला फार्म तिराहे के पास हुआ। 35 वर्षीय गुरचरण अपने परिवार के साथ लखनऊ के बंथरा इलाके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। लौटते समय उनके साथ 33 वर्षीय पत्नी रीतु, 9 वर्षीय बेटी अनुराधा और 6 वर्षीय बेटा रुद्र बाइक पर सवार थे। 15 वर्षीय बड़ी बेटी नैंसी रिश्तेदार की बाइक पर पीछे चल रही थी। पुलिस के अनुसार, गुरचरण परिवार कुछ समय के लिए बाइक रोककर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। ट्रक चालक हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहा था, इस बीच बाइक सवार दंपती और उनके बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस की कार्रवाई:हादसे के बाद...