Tuesday, September 1

State

ममता बनर्जी ने SIR पर चुनाव आयोग को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दलील, दिल्ली में बनी फाइटर छवि
State, West Bengal

ममता बनर्जी ने SIR पर चुनाव आयोग को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दलील, दिल्ली में बनी फाइटर छवि

कोलकाता/दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग को चुनौती दी है। टीएमसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया। ममता बनर्जी ने अपनी दलील में पश्चिम बंगाल में जारी नोटिस और एसआईआर के दायरे में आए मतदाताओं के मुद्दों का जिक्र किया। एसआईआर के विरोध को लेकर ममता बनर्जी ने दिल्ली में अपने तेवर साफ कर दिए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को वॉट्सऐप आयोग बताकर आलोचना की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग भी उठाई। सुप्रीम कोर्ट में दलील के दौरान उनके साथ एसआईआर से प्रभावित लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। जुझारू और संघर्षशील छविममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही संघर्षशील और जुझारू नेता के रूप में पहचान ...
AIIMS जोधपुर में दुर्लभ सर्जरी: युवती के पेरिनियम से निकाला पानी की बोतल जितना विशाल ट्यूमर
Rajasthan, State

AIIMS जोधपुर में दुर्लभ सर्जरी: युवती के पेरिनियम से निकाला पानी की बोतल जितना विशाल ट्यूमर

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता सामने आई है। एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने 34 वर्षीय युवती के पेरिनियम क्षेत्र से अत्यंत दुर्लभ और विशाल डीप एग्रेसिव एंजियो मायक्सोमा ट्यूमर को लैप्रोस्कोपिक तकनीक से सफलतापूर्वक निकाल लिया। ट्यूमर का आकार पानी की बोतल के बराबर बताया जा रहा है। दुर्लभ ट्यूमर का जटिल ऑपरेशनजानकारी के अनुसार, युवती को लंबे समय से पेरिनियम क्षेत्र में असामान्य परेशानी थी। जांच में पता चला कि यह ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ता हुआ अत्यंत बड़ा और जटिल हो गया था। डॉक्टरों ने बिना किसी बड़े चीरे के आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक का उपयोग किया, जिससे ऑपरेशन सुरक्षित और सफल रहा। राजस्थान में सबसे बड़ा एंजियो मायक्सोमाचिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह अब तक राजस्थान में लैप्रोस्कोपी के माध्यम से नि...
मध्य प्रदेश का कर्ज बजट से अधिक, सरकार फिर ले रही 5200 करोड़ रुपये
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश का कर्ज बजट से अधिक, सरकार फिर ले रही 5200 करोड़ रुपये

भोपाल: मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने फिर से 5200 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इसके साथ ही प्रदेश का कुल कर्ज लगभग 4.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2025-26 के 4.2 लाख करोड़ रुपये के बजट से लगभग 55,000 करोड़ अधिक है। सरकार ने बताया है कि यह कर्ज विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। इसे तीन किस्तों में जारी किया जाएगा। राज्य के डेप्युटी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए कर्ज लेना आवश्यक है। कर्ज के आंकड़े:पिछले वर्ष राज्य सरकार ने विभिन्न तारीखों पर कई किस्तों में कर्ज लिया। इनमें प्रमुख रकम इस प्रकार हैं: 4 जुलाई 2025: 2300-2500 करोड़ 25 जुलाई 2025: 1000-2000 करोड़ 1 अगस्त 2025: 1400-1600 करोड़ 22 अगस्त 2025: 2300 करोड़...
बिहार चुनाव 2025: विजयी उम्मीदवारों ने प्रचार में लाखों रुपये खर्च किए, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Bihar, State

बिहार चुनाव 2025: विजयी उम्मीदवारों ने प्रचार में लाखों रुपये खर्च किए, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार पर औसतन 24.33 लाख रुपये खर्च किए। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित थी, लेकिन लगभग 42 प्रतिशत विजयी विधायकों ने इसका केवल 61 प्रतिशत या उससे भी कम खर्च किया। ADR की रिपोर्ट में 240 विजयी विधायकों के खर्च का विश्लेषण किया गया। इसमें सबसे अधिक खर्च करने वाले और सबसे कम खर्च करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी भी शामिल है। पार्टियों के हिसाब से खर्च: भाजपा (BJP): 88 विधायकों ने औसतन 27.36 लाख रुपये खर्च किए, यानी तय सीमा का 68.4 प्रतिशत। जदयू (JDU): 84 विधायकों का औसत खर्च 25.53 लाख रुपये (63.8 प्रतिशत)। लोजपा (रामविलास): 19 विधायकों ने औसतन 19.60 लाख रुपये खर्च किए (49 प्र...
बुलंदशहर: नकली दवाओं के रैपर मामले में SSP का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
State, Uttar Pradesh

बुलंदशहर: नकली दवाओं के रैपर मामले में SSP का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बुलंदशहर। जोखाबाद चौकी क्षेत्र में नकली दवाओं के रैपर बनाने की लापरवाही के चलते बुलंदशहर एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जनवरी में छापेमारी कर नकली रैपर बनाने वाली मशीन बरामद की थी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न करने पर एसएसपी ने कड़ा कदम उठाया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि औषधि विभाग के सहयोग से की गई छापेमारी में नकली नशीली दवाओं के रैपर बनाने वाली मशीन बरामद हुई थी। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर बुलाकर चौकी में पेश किया गया था, लेकिन क्षेत्रीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।...
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: बहनों ने लिखा ‘हम कोरिया नहीं छोड़ सकते’, पुलिस ने कहा- गेम लिंक पक्का नहीं
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: बहनों ने लिखा ‘हम कोरिया नहीं छोड़ सकते’, पुलिस ने कहा- गेम लिंक पक्का नहीं

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों द्वारा नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में एक पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें तीनों बहनों ने आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। नोट में उन्होंने माता-पिता से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएँ साझा की हैं। डायरी में लिखा है, “मम्मी-पापा पूरी डायरी ध्यान से पढ़ना क्योंकि इसमें लिखा हर शब्द सच्चा है। आई एम रियली सॉरी। सॉरी पापा।” इसके अलावा उन्होंने कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में लिखा था, “I am very very alone”, जिससे उनकी अकेलापन और मानसिक पीड़ा जाहिर होती है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम से जुड़ी हुई थीं और इस खेल के लिए उन्होंने अपने लिए कोरियन नाम भी रख लिए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, “हम कोरिया नहीं छोड़ सकते, कोरिया ही हमारी जिंदगी है। आप हमें आज...
कुवैत में शादी, आंध्र प्रदेश में बच्चा और मुजफ्फरनगर में धोखा: शेख सैयदानी ने लगाया आरजू पर धोखाधड़ी का आरोप
State, Uttar Pradesh

कुवैत में शादी, आंध्र प्रदेश में बच्चा और मुजफ्फरनगर में धोखा: शेख सैयदानी ने लगाया आरजू पर धोखाधड़ी का आरोप

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहने वाले मोहम्मद आरजू पर आरोप है कि उसने कुवैत में आंध्र प्रदेश की युवती शेख सैयदानी से शादी की और भारत लौटकर उन्हें छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि आरजू पहले से ही शादीशुदा था और उसने जानबूझकर धोखा दिया। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्धावाला निवासी आरजू की मुलाकात कुवैत में चित्तूर की रहने वाली शेख सैयदानी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध के बाद कुवैत में विवाह संपन्न हुआ। विवाह के कुछ समय बाद शेख सैयदानी गर्भवती हो गईं। इसके बाद आरजू उन्हें आंध्र प्रदेश में उनके मायके लेकर आया। शेख सैयदानी ने बताया कि कुछ समय तक दोनों साथ रहे, फिर आरजू ने कहा कि वह मुजफ्फरनगर अपने घर जाकर परिवार से बात कर उन्हें लेने आएगा। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरजू वापस नहीं आया। इसी बीच शेख सैयदानी ने बच्ची को जन्म दिया। जब उन...
दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा विवाद में फंसे, कांग्रेस करेगी विधानसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश
Rajasthan, State

दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा विवाद में फंसे, कांग्रेस करेगी विधानसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश

दौसा: राजस्थान की राजनीति में दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा का नाम विवादों में आ गया है। कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद कांग्रेस अब विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को विधानसभा में विधायक बैरवा ने कहा कि तहसीलदार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते और भूमाफियाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीणा ने कहा, "आप कौन हो" और "यहां से निकलो, मैं कोई जवाब नहीं दूंगा", जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना सोमवार को दौसा में तब हुई जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विधायक और तहसीलदार आमने-सामने आ गए। जयपुर–दौसा हाईवे पर ट्रक यूनियन कार्यालय के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुं...
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाने एफएसएल जांच शुरू, 33 साक्ष्यों की जांच जयपुर में
Rajasthan, State

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाने एफएसएल जांच शुरू, 33 साक्ष्यों की जांच जयपुर में

जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत अब तक रहस्य बनी हुई है। मामले की तह तक जाने के लिए जांच एजेंसियां हर संभावित पहलू पर काम कर रही हैं। साध्वी की मौत के जिस कमरे में घटना हुई, वहां से मिट्टी, कंघा, बाल, बर्तन, बिस्तर की चादर और कपड़े सहित कुल 33 अलग-अलग नमूने जुटाए गए हैं। ये सभी नमूने और विसरा अब जयपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेज दिए गए हैं। राजस्थान एफएसएल के निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि यह पहला मामला है जिसमें किसी संदिग्ध मौत की जांच के लिए इतने अधिक सैंपल एकत्र किए गए हैं। घटना के पांच दिन बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) ने साध्वी के कमरे का निरीक्षण कर बर्तनों, डस्टबिन और अन्य सैंपलों को भी जांच में शामिल किया। इंजेक्शन और दवाइयों की भी जांचप्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि साध्वी को दो बार इंजेक्शन लगाया गया था। इस कारण दोनों सिरिंज, इंजेक्शन क...
बीकानेर में खेजड़ी बचाने की मांग पर अनिश्चितकालीन अनशन, तीसरे दिन भी जारी
Rajasthan, State

बीकानेर में खेजड़ी बचाने की मांग पर अनिश्चितकालीन अनशन, तीसरे दिन भी जारी

बीकानेर में खेजड़ी वृक्षों को बचाने के लिए चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन का तीसरा दिन भी जारी है। कड़ाके की सर्दी और मुश्किल मौसम के बावजूद आंदोलनकारियों का संकल्प अडिग है। बिश्नोई धर्मशाला के सामने इस मुहिम में 450 से अधिक पर्यावरण प्रेमी और संत, जिनमें 50 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। आंदोलन में शामिल लोगों ने किसी भी समझौते से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक खेजड़ी वृक्षों की सुरक्षा के लिए ठोस और लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा। आंदोलनकारियों का मानना है कि यह संघर्ष केवल पेड़ों के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी आंदोलन में समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया। महेंद्रकुमार ने आंखों पर पट्टी बांधकर अनशन की शपथ लीअनशन स्थल पर महेंद्...