मंडला: अंधे कत्ल का खुलासा – खेत में बंधे बैलों ने दी मूक गवाही, हत्यारा गिरफ्तार
मंडला, मध्य प्रदेश: कभी-कभी सच की राह में सबसे अनोखे सुराग सामने आ जाते हैं। मंडला जिले में एक रहस्यमयी महिला हत्या का मामला ऐसा ही था, जिसका खुलासा खेत में दो दिनों तक बंधे रहे बैलों की “मूक गवाही” से हुआ। पुलिस के लिए यह पहला मौका है जब जानवरों की मौजूदगी ने किसी हत्यारे तक पहुँचने में मदद की।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंजाराटोला खुर्सीपार स्थित गिट्टी खदान के पानी भरे गड्ढे में 18 जनवरी को महिला का शव मिला, जिसकी पहचान ग्राम खोहरी निवासी हरौती बाई के रूप में हुई। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी। शव को छिपाने की कोशिश की गई थी, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई।
बैलों ने खोल दी वारदात की गुत्थीएसडीओपी पीयूष मिश्रा की अगुवाई में बनाई गई विशेष टीम ने घटना की जांच के दौरान देखा कि एक खेत में बैल लगातार दो दिनों से बंधे हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, बैलों का मालिक ...










