टोल बचाने के झांसे में लूटे गए नई पिकअप, आरोपी जंगल में ले जाकर काट डाले वाहन के पार्ट्स
बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में लिफ्ट के नाम पर वाहन लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वरला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नासिक से सेंधवा तक जाने के लिए लिफ्ट ली और टोल बचाने का झांसा देकर चालक को जंगल में ले जाकर पीटा। इसके बाद उन्होंने चालक की नई पिकअप लूटकर उसके पुर्जे अलग कर दिए।
200 रुपए में दी लिफ्टपीड़ित उदलसिंह चौधरी (37) निवासी मवई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) ने 2 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को वे मुंबई के कांदिवली नयागांव से नई पिकअप वाहन लेकर बनारस जा रहे थे। नासिक के पास उन्होंने तीन अज्ञात युवकों को 200 रुपए प्रति व्यक्ति किराए पर लिफ्ट दी।
टोल बचाने का झांसा देकर घुमाई गाड़ीआरोपियों ने टोल टैक्स बचाने के बहाने वाहन को पलासनेर होते हुए वैकल्पिक रास्तों से सोलवन–मालवन मार्ग की ओर मोड़ दिया। सोलव...










