प्लास्टइंडिया 2026 में सीएम रेखा गुप्ता का विज़न: दिल्ली को बनाना है ग्लोबल ट्रेड और इंडस्ट्री हब
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीरवार को 12वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टइंडिया 2026 प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और कन्वेंशन में भाग लेकर दिल्ली के औद्योगिक विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और प्लास्टिक उद्योग में नवाचार, रीसाइक्लिंग व सर्कुलर इकॉनमी से जुड़े आधुनिक समाधान देखे।
भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष रविश कामत, नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन आलोक तिब्रेवाल, दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही सहित 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।
दिल्ली सरकार के ठोस कदममुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को वैश्विक व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुप...










