Friday, August 14

Madhya Pradesh

दतिया कलेक्टर का रौद्र रूप: झुंड में आए पटवारियों को कहा—मैं झुकूंगा नहीं, पैसों के लिए काम नहीं करता
Madhya Pradesh, State

दतिया कलेक्टर का रौद्र रूप: झुंड में आए पटवारियों को कहा—मैं झुकूंगा नहीं, पैसों के लिए काम नहीं करता

      दतिया: दतिया कलेक्ट्रेट ऑफिस में पटवारियों के झुंड ने जब प्रशासन पर दबाव डालने की कोशिश की, तो कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रवैया अपनाया और साफ कर दिया कि वे किसी भी हाल में झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “आप झुंड बनाकर दबाव डालोगे तो मैं झुकूंगा नहीं। माई और भगवान मेरे साथ हैं।”   पटवारियों की भीड़ 15 दिनों में दूसरी बार आई थी, जिसमें उन्होंने पीएम किसान योजना और खाद वितरण को लेकर कलेक्टर से मिलने की कोशिश की। कलेक्टर ने कहा कि किसी मुद्दे पर बात करने के लिए तीन-चार प्रतिनिधि पर्याप्त थे। बार-बार झुंड बनाकर आना न केवल गलत है, बल्कि यह प्रशासन पर जानबूझकर दबाव बनाने की कोशिश है।   जनता के लिए काम, दबाव के लिए नहीं कलेक्टर ने पटवारियों को चेतावनी दी कि प्रशासन पर नेताओं के सहारे दबाव बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने क...
एमपी में 17 एकड़ के मालिक को बना दिया ‘मजदूर’, अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Madhya Pradesh, State

एमपी में 17 एकड़ के मालिक को बना दिया ‘मजदूर’, अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    भोपाल: मध्यप्रदेश के सौंसर ब्लॉक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 17 एकड़ उपजाऊ जमीन के मालिक रामशंकर गवनेकर को अफसरों ने ‘भूमिहीन मजदूर’ बताकर संबल योजना का लाभ दिला दिया। मामले का खुलासा होते ही श्रम विभाग के सचिव ने संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।   अमीर ‘मजदूर’ का खेल संबल योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलता है जिनके पास 1 हेक्टेयर (लगभग 2.5 एकड़) से कम जमीन हो। इसके बावजूद रामशंकर गवनेकर ने खुद को भूमिहीन श्रमिक बताकर संबल कार्ड बनवा लिया। जांच में यह भी पता चला कि उसने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद 2 लाख रुपए की सरकारी सहायता लेने के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।   अफसरों की मिलीभगत और लापरवाही जांच में यह सामने आया कि रामशंकर के आवेदन की सत्यापन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने बिना जांच किए उसे ‘पात्र’ घोष...
दतिया कलेक्टर ने पटवारियों को किया फटकार, कहा- मैं झुकूंगा नहीं, जनता के लिए काम करता हूं
Madhya Pradesh, State

दतिया कलेक्टर ने पटवारियों को किया फटकार, कहा- मैं झुकूंगा नहीं, जनता के लिए काम करता हूं

  दतिया: दतिया कलेक्ट्रेट ऑफिस में पटवारियों द्वारा नेतागिरी करने की कोशिश पर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाया। पटवारियों के झुंड बनाकर पहुंचने पर उन्होंने उन्हें जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट कर दिया कि मैं पैसों के लिए काम नहीं करता और प्रशासन पर दबाव बनाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   कलेक्टर ने कहा, “आप सोचते हैं 60-70 लोग आकर खड़े हो जाएंगे तो मैं दब जाऊंगा? ऐसा नहीं होगा। भगवान और माई मेरे साथ हैं। यदि किसी मुद्दे पर बात करनी थी तो तीन-चार प्रतिनिधि आ सकते थे, बार-बार झुंड बनाकर आना गलत है और प्रशासन पर दबाव डालने की कोशिश है।”   उन्होंने पटवारियों से पूछा कि 15 दिन में दूसरी बार इतनी बड़ी संख्या में आने की क्या आवश्यकता थी। पीएम किसान योजना और खाद वितरण के मामलों पर भी कलेक्टर ने पटवारियों को जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर ने भावुक होते हुए क...
मजदूरी कर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मैहर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक
Madhya Pradesh, State

मजदूरी कर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मैहर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक

    मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बुधवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में तीन युवकों की एक साथ मौत हो गई। दिनभर की कड़ी मेहनत-मजदूरी के बाद घर लौट रहे तीनों युवक तेज रफ्तार बाइक से सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।   रात के अंधेरे में दिखा नहीं खराब ट्रैक्टर   हादसा मुकुंदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुजरा टोल प्लाजा के पास, इंडियन गैस एजेंसी के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, धान से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खराब हालत में खड़ा था। अंधेरा होने के कारण तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों को ट्रॉली नजर नहीं आई और बाइक सीधे उसके पीछे जा घुसी।   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों ...
जिंदगी तो बची, पर आंखों की रोशनी चली गई  छिंदवाड़ा जहरीला कफ सिरप कांड: 116 दिन मौत से लड़कर लौटा 5 साल का मासूम, पिता का टूटा सब्र
Madhya Pradesh, State

जिंदगी तो बची, पर आंखों की रोशनी चली गई छिंदवाड़ा जहरीला कफ सिरप कांड: 116 दिन मौत से लड़कर लौटा 5 साल का मासूम, पिता का टूटा सब्र

  भोपाल। “मेरा बेटा बच तो गया, लेकिन वह अब दुनिया नहीं देख सकता…” यह कहते हुए छिंदवाड़ा के परासिया निवासी टिक्कू यादववंशी की आंखें भर आती हैं। जहरीला कफ सिरप पीने के बाद 116 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा उनका पांच साल का बेटा आखिरकार घर लौट आया है, लेकिन हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुका है।   यह वही कोल्ड्रिफ कफ सिरप त्रासदी है, जिसने छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में 26 मासूम बच्चों की जान ले ली। कुछ ही बच्चे इस त्रासदी से बच पाए—और उनमें से एक है टिक्कू का बेटा, जिसकी जिंदगी अब स्थायी विकलांगता के साथ आगे बढ़ेगी।   चल नहीं पाता, देख नहीं सकता   पिता के मुताबिक बच्चा न तो ठीक से चल पा रहा है और न ही देख सकता है। ऐसे में वह उसे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ सकते। टिक्कू का सवाल है— “इस हालत में मैं काम पर कैसे जाऊं? परिवार कैसे चलाऊं?”   ...
‘लाड़ली बहनों से 6-6 रुपए दिलवा दीजिए CM साहब’  मासूम अनिका के इलाज के लिए परिजनों ने जताई मदद की गुहार
Madhya Pradesh, Politics, State

‘लाड़ली बहनों से 6-6 रुपए दिलवा दीजिए CM साहब’ मासूम अनिका के इलाज के लिए परिजनों ने जताई मदद की गुहार

    इंदौर: इंदौर की तीन वर्षीय मासूम अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA) टाइप-2 नामक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी का इलाज बेहद महंगा है और इसके लिए लगभग 9 करोड़ रुपये की जरूरत है। अनिका के माता-पिता लगातार समाज और सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं।   मंगलवार को अनिका के परिजन इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “यदि प्रदेश की लाड़ली बहनों से केवल 6-6 रुपये की मदद जुटा दी जाए, तो बेटी के इलाज के लिए जरूरी राशि का बड़ा हिस्सा पूरा किया जा सकता है।”   जनसुनवाई में अनिका के परिजनों ने बताया कि अब तक समाज, संस्थाओं और आम नागरिकों से करीब 3 करोड़ रुपये की मदद मिल चुकी है, लेकिन अभी भी लगभग 6 करोड़ रुपये की कमी है।   साथ ही सामाजिक संस्था ‘विनय उजाला’ ने इस मौके पर अनिक...
सिंधिया सेना की अद्भुत ताकत: आधुनिक हथियारों से मुगलों और अंग्रेजों को दी मात
Madhya Pradesh, State

सिंधिया सेना की अद्भुत ताकत: आधुनिक हथियारों से मुगलों और अंग्रेजों को दी मात

    ग्वालियर: इतिहास के पन्नों में सिंधिया राजघराने की सेना का नाम हमेशा गर्व के साथ लिया जाता है। 17वीं और 18वीं शताब्दी में सिंधिया परिवार ने अपनी सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर मुगलों को चुनौती दी। उस समय के यूरोपीयन हथियारों से लेकर जर्मनी से मंगवाई गई मशीनगन और लंबी नाल वाली बंदूकें, सभी ने सिंधिया सेना को शत्रुओं के लिए डर का कारण बना दिया।   ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस म्यूजियम में आज भी उन हथियारों को संरक्षित किया गया है। म्यूजियम में आगंतुक न केवल इन हथियारों को देख सकते हैं, बल्कि इनके इस्तेमाल और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।   नवीनतम सैन्य तकनीकों पर जोर   इतिहास के दस्तावेज बताते हैं कि 18वीं शताब्दी के मध्य में श्रीमंत राणे राव सिंधिया के नेतृत्व में सेना का आधुनिकीकरण किया गया। इसके लिए जनरल बेन्नोइट डी ब...
डिंडोरी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी आदिवासियों की समस्याएँ
Madhya Pradesh, State

डिंडोरी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी आदिवासियों की समस्याएँ

  डिंडोरी: मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने एक अनूठा कदम उठाते हुए रात में गांव जाकर चौपाल लगाई। इस मौके पर कलेक्टर के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौजूद रही।   कारीगड़हरी ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएँ विस्तार से सुनी। जल आपूर्ति, सिंचाई और आंगनवाड़ी केंद्र जैसी जन सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर उन्होंने सक्रिय रुचि दिखाई। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने बताया कि पानी लाने के लिए उन्हें एक किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता है। कलेक्टर ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।   कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा, "मैं आपके बीच बैठकर आपकी समस्याएं सुनना चाहती हूं। हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है, लेकिन आपकी सुविधा के लिए आज रात्रि चौपाल का आयोजन किया ग...
दृष्टिबाधित महिला से बदसलूकी का मामला:   भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को पार्टी का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब
Madhya Pradesh, State

दृष्टिबाधित महिला से बदसलूकी का मामला: भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को पार्टी का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चर्च परिसर के भीतर दृष्टिबाधित महिला से कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भाजपा ने अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।   भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि वायरल वीडियो में अंजू भार्गव एक दृष्टिबाधित महिला से विवाद करते हुए अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। पार्टी ने इसे एक जिम्मेदार पदाधिकारी के आचरण के विपरीत बताते हुए सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।   क्या है पूरा मामला   घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है, जब जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित एक चर्च में कुछ हिंदू संगठनों...
61 की उम्र में 25 सा जोश: रिटायर्ड स्पेशल डीजीपी डीसी सागर का डांस वीडियो बना चर्चा का केंद्र
Madhya Pradesh, State

61 की उम्र में 25 सा जोश: रिटायर्ड स्पेशल डीजीपी डीसी सागर का डांस वीडियो बना चर्चा का केंद्र

    भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड स्पेशल डीजीपी डीसी सागर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी वर्दी या सख्त पुलिसिंग नहीं, बल्कि उनका जबरदस्त डांस और बेमिसाल ऊर्जा है। हाल ही में एक शादी समारोह में उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हैं। 61 वर्ष की उम्र में भी उनका जोश और फुर्ती किसी 25 वर्षीय युवक से कम नहीं है।   कौन हैं डीसी सागर?   डीसी सागर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित अफसरों में शुमार हैं। अपनी कड़क कार्यशैली, दमदार व्यक्तित्व, मूंछों और अनुशासन के लिए वे हमेशा अलग पहचान रखते रहे। पुलिस विभाग में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।   फिटनेस के प्रतीक रहे ड...