Friday, August 14

Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में बदलते शराब के चलन: ठंडी बीयर बनी पहली पसंद, देसी और अंग्रेजी शराब को पीछे छोड़ा
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में बदलते शराब के चलन: ठंडी बीयर बनी पहली पसंद, देसी और अंग्रेजी शराब को पीछे छोड़ा

  भोपाल: मध्य प्रदेश में शराब की खपत का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अब ठंडी बीयर राज्य में सबसे अधिक पसंद की जाने लगी है। देसी दारू और IMFL (इंडियन-मेड फॉरेन लिकर) के मुकाबले बीयर की बिक्री ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।   बीयर का बढ़ता प्रेम   सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीयर की बिक्री IMFL से लगभग तीन गुना अधिक है। वहीं, देसी दारू की बिक्री IMFL से दोगुनी है, लेकिन बीयर से कम है। यह बदलाव पिछले पांच सालों में स्पष्ट रूप से देखा गया है। 2021-22 तक देसी दारू सबसे ज्यादा खपत होती थी, लेकिन अब बीयर लगातार बढ़ती खपत के साथ पहले स्थान पर आ गई है।   बीयर की बिक्री: 2020-21 में 840.77 लाख बल्क लीटर, 2021-22 में 962.42 लाख बल्क लीटर। देसी दारू की बिक्री: 2020-21 में 899.16 लाख प्रूफ लीटर, 2024-25 में बढ़कर 1522.76 लाख प्रूफ लीटर। IMFL की बिक्री: 2020-21 में 420.65 लाख प्...
बयानवीर विजयवर्गीय फिर विवादों में: ताजमहल को मंदिर बताया, बिहारियों पर टिप्पणी से मची हलचल
Madhya Pradesh, Politics, State

बयानवीर विजयवर्गीय फिर विवादों में: ताजमहल को मंदिर बताया, बिहारियों पर टिप्पणी से मची हलचल

  इंदौर: मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। सागर जिले के बीना कस्बे में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने ताजमहल को मंदिर बताते हुए कहा कि इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने मकबरे में तब्दील किया। इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया पर भी इसकी तीखी बहस शुरू हो गई है।   विजयवर्गीय के समर्थक इसे ऐतिहासिक व्याख्या मान रहे हैं, जबकि आलोचक इसे भड़काऊ और भ्रामक बता रहे हैं। मंत्री ने यह भी दावा किया कि मुमताज महल पहले बुरहानपुर में दफन थीं और बाद में उन्हें उस जगह ले जाया गया, जहां ताजमहल का निर्माण हुआ।   इसी कार्यक्रम में उन्होंने बिहारियों पर भी विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का विनम्र होना जरूरी नहीं है, लेकिन...
हाशिए पर होकर भी हार मानने को तैयार नहीं नरोत्तम मिश्रा, ‘फटी चड्डी’ वाली शायरी से भोपाल से दिल्ली तक सियासी हलचल
Madhya Pradesh, State

हाशिए पर होकर भी हार मानने को तैयार नहीं नरोत्तम मिश्रा, ‘फटी चड्डी’ वाली शायरी से भोपाल से दिल्ली तक सियासी हलचल

  भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में कभी भाजपा के सबसे ताकतवर चेहरों में गिने जाने वाले पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई पद या फैसला नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है, जिसने भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।   सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉ. मिश्रा ट्रेन के गेट पर खड़े होकर अपने समर्थकों के बीच शायराना अंदाज़ में राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर तीखा तंज कसते नजर आ रहे हैं। उनकी शायरी में प्रयुक्त ‘फटी चड्डी’ जैसे शब्दों ने सियासी बहस को और तेज कर दिया है।   हार के बाद भी आक्रामक तेवर   गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा न तो विधायक हैं और न ही पार्टी संगठन में किसी अहम पद पर। एक समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माने जाने वाले म...
बड़वानी में झकझोर देने वाला खुलासा: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, नवजात को खेत में छोड़ा
Madhya Pradesh, State

बड़वानी में झकझोर देने वाला खुलासा: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, नवजात को खेत में छोड़ा

    मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र में खेत में मिली नवजात बच्ची के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि बच्ची की मां 17 वर्षीय नाबालिग है, जिसे शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। सामाजिक बदनामी और भय के चलते प्रसव के बाद नवजात बच्ची को खेत में छोड़ दिया गया।   खेत में मिली थी नाजुक हालत में नवजात   पलसूद थाना प्रभारी सुखलाल भंवर ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना क्षेत्र के एक खेत में नवजात बच्ची मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। बच्ची बेहद नाजुक हालत में थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच की।   मजदूरी के दौरान हुआ परिचय, दिया गया शादी का झूठा भरोसा   जांच के दौरान पुलिस ने नवजात की 17 वर्षीय नाबालिग मां...
भोपाल में फिर निर्माण ब्लंडर, ₹3 करोड़ का सड़क प्रोजेक्ट बना परेशानी का सबब
Madhya Pradesh, State

भोपाल में फिर निर्माण ब्लंडर, ₹3 करोड़ का सड़क प्रोजेक्ट बना परेशानी का सबब

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सरकारी निर्माण कार्यों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। अवधपुरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए शुरू किया गया करीब ₹3 करोड़ का प्रोजेक्ट खराब योजना, आपसी तालमेल की कमी और अधूरे तकनीकी कामों के कारण फ्लॉप होता नजर आ रहा है। एसओएस से अवधपुरी तिराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबी यह सड़क ट्रैफिक जाम से राहत देने के उद्देश्य से बनाई जा रही थी, लेकिन अब यह स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।   बिजली के खंभे हटाए बिना बना दी सड़क   सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि सड़क निर्माण शुरू करने से पहले बिजली के खंभों को हटाया ही नहीं गया। नतीजतन, नई बनी सड़क के बीचों-बीच और किनारों पर खंभे खड़े रह गए हैं, जो वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। खासकर रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।   गलत क्रम में शुरू हुआ काम &...
इंदौर: 18 साल के जोड़े ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर 16 लाख के गहने चोरी किए, AI ने छीनी नौकरी
Madhya Pradesh, State

इंदौर: 18 साल के जोड़े ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर 16 लाख के गहने चोरी किए, AI ने छीनी नौकरी

  इंदौर। राऊ थाना इलाके में 22 दिसंबर की रात एक जेवरात की दुकान से कुल 16.17 लाख रुपये के सोने, चांदी और हीरे के गहने चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 18 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर और उसकी साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चोरी की योजना हिंदी फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर बनाई थी।   अभियुक्तों की पृष्ठभूमि डीसीपी श्री कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, दोनों की उम्र केवल 18 साल है। लड़का पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है, जबकि लड़की नीट की तैयारी कर रही थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले इस जोड़े ने बताया कि नौकरी चली जाने और पैसों की तंगी ने उन्हें इस नापाक रास्ते की ओर धकेला।   AI ने छीनी नौकरी, चोरी का कारण बना जांच में सामने आया कि लड़का पहले एक आईटी कंपनी में पार्ट-टाइम ग्राफिक डिजाइनर था। लेकिन कंपनी में AI...
महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़, सर्दियों की छुट्टियों में 2 लाख पहुंचे दर्शनार्थी
Madhya Pradesh, State

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़, सर्दियों की छुट्टियों में 2 लाख पहुंचे दर्शनार्थी

    उज्जैन: सर्दियों की छुट्टियों के पहले दिन उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। गुरुवार को मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई, जबकि आम दिनों में यह संख्या लगभग 1.25 लाख तक ही रहती है।   मंदिर प्रशासन ने पहले ही की थी तैयारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या लगभग 1.25 से 1.5 लाख रहती है, लेकिन छुट्टियों की शुरुआत में ही दोपहर तक यह आंकड़ा 1.5 लाख पार कर गया। शाम तक यह संख्या लगभग 2 लाख तक पहुंच गई। मंदिर प्रशासन ने 5 जनवरी तक लागू रहने वाले कई विशेष व्यवस्थागत बदलाव पहले ही कर लिए थे।   चार प्रवेश द्वारों से हो रही है एंट्री भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर में नीलकंठ, शहनाई, बड़ा गणेश मंदिर और त्रिवे...
इंदौर की सड़कों पर उतरी 15 करोड़ की रॉल्स-रॉयस कलिनन, एमपी में पहली बार पहुंची अल्ट्रा लग्जरी SUV
Madhya Pradesh, State

इंदौर की सड़कों पर उतरी 15 करोड़ की रॉल्स-रॉयस कलिनन, एमपी में पहली बार पहुंची अल्ट्रा लग्जरी SUV

    इंदौर। शाही ठाठ, बेजोड़ लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस का प्रतीक मानी जाने वाली ब्रिटिश कार निर्माता रॉल्स-रॉयस की अल्ट्रा लग्जरी SUV कलिनन सीरीज-2 अब इंदौर की सड़कों पर नजर आएगी। करीब 15 करोड़ 10 लाख रुपये की कीमत वाली यह कार मध्यप्रदेश में अपनी तरह की पहली कलिनन सीरीज-2 है, जिसकी डिलीवरी गुरुवार को इंदौर में दी गई। कार के शहर में पहुंचते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है।   जानकारी के अनुसार, यह शाही SUV इंदौर के जाने-माने उद्योगपति के.के. सिंह के परिवार ने खरीदी है। उनके पुत्र माणिक सिंह और अंकित सिंह ने इस कार को विशेष ऑर्डर पर ब्रिटेन से मंगवाया है। खास बात यह है कि यही मॉडल देश के चुनिंदा उद्योगपतियों और फिल्मी सितारों के पास मौजूद है, जिनमें मुकेश अंबानी, अल्लू अर्जुन, अजय देवगन, यूसुफ अली और भूषण कुमार जैसे नाम शामिल हैं।   एक साल में हैंडमेड होकर तैयार हुई ड्री...
नकली सोना दिखाकर 20 लाख की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

नकली सोना दिखाकर 20 लाख की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बेड़िया पुलिस ने सराफा व्यापारियों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नकली सोना देकर असली आभूषण और नकद राशि हड़प लेता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की पूरी राशि और आभूषण बरामद कर लिए हैं।   पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि 28 नवंबर 2025 को ग्राम बेड़िया स्थित सौम्य ज्वेलर्स के संचालक दीपक मुछाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, दो युवक जो पहले भी तीन-चार बार उनकी दुकान पर लेन-देन कर चुके थे और विश्वास जीत चुके थे, दोबारा दुकान पर आए। उन्होंने खुद को हरियाणा निवासी बताते हुए बेटी की शादी के लिए सोने-चांदी के आभूषण और 10 लाख रुपये नकद की जरूरत बताई।   आरोपियों ने दुकानदार को 23 सोने की...
63 साल की उम्र में पूर्व मंत्री दीपक जोशी बने दूल्हा, शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
Madhya Pradesh, State

63 साल की उम्र में पूर्व मंत्री दीपक जोशी बने दूल्हा, शादी की तस्वीरें हुईं वायरल

  भोपाल: पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 63 वर्ष की उम्र में 4 दिसंबर को कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से शादी रचाई। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है।   शादी की रस्मों से लेकर घूमने-फिरने तक की झलक पल्लवी सक्सेना ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो फेसबुक पर साझा किए हैं। इनमें दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए, डांस करते हुए और हल्दी की रस्म निभाते हुए नजर आए। पल्लवी ने मजाक में कहा, "पिता जी देख लो, कितने कंजूस दामाद मिले हैं," जब दीपक पैदल मंदिर दर्शन कर रहे थे।   दो अन्य महिलाओं ने किए शादी के दावे शादी की खबर आने के बाद दो अन्य महिलाओं ने दीपक जोशी से शादी होने का दावा किया है। इस मामले में हाटपिपल्या से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी ने प्रशासन से स्वतः संज्ञान लेने और कार्रवाई की मांग की। दीपक जोशी न...