दिग्विजय सिंह की ‘संघ-स्तुति’ पर भड़कीं निधि चतुर्वेदी बोलीं—यह वैचारिक दोगलापन है या ‘घर वापसी’ की छटपटाहट?
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रशंसा किए जाने पर पार्टी के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की युवा नेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने इस बयान पर तीखी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कांग्रेस नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
निधि चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान को कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ती है और वैचारिक संघर्ष को कमजोर करती है।
‘कार्यकर्ताओं के मुंह पर तमाचा’
अपने पोस्ट में निधि चतुर्वेदी ने लिखा कि दिग्विजय सिंह का आरएसएस की तारीफ करना राहुल गांधी और उन सभ...










