मेरी रगों में दौड़ता है सफाईकर्मी का खून: DSP संतोष पटेल ने 26 साल बाद ढूंढा ‘संतु मास्टर’, बेटियों का करेंगे कन्यादान
सतना: मध्य प्रदेश पुलिस के चर्चित और संवेदनशील अधिकारी डीएसपी संतोष पटेल ने 26 साल बाद उस फरिश्ते को ढूंढ निकाला, जिसने उनके जीवन को बचाया। यह फरिश्ता कोई बड़े डॉक्टर या अमीर नहीं, बल्कि एक सफाईकर्मी संतु मास्टर थे।
संतोष पटेल ने झुग्गी बस्ती जाकर संतु मास्टर की बेटियों के पैर छुए और छोटी बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “मैं संतु मास्टर का मुंह नहीं देख पाया, लेकिन उनका खून मेरी रगों में दौड़ रहा है। मैं उनकी बेटियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा और अगर समय और संयोग मिला, तो खुद उनका कन्यादान करूंगा।”
1999 का वह दर्दनाक दौर
डीएसपी संतोष पटेल ने अपने बचपन की यादों को साझा किया। सन 1999 में उनकी उम्र 8-9 साल थी, जब गंभीर बीमारी ने उन्हें घेर लिया। शरीर का खून पानी बनकर मवाद में बदल गया। छह महीने तक दादाजी और पिताजी झाड़-फूंक और इलाज में लगे रहे, लेकिन स...










