मंडला में 15 ईसाई लोगों ने की घर वापसी, पूजा-पाठ के बाद अपनाया हिंदू धर्म
मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में 15 ईसाई लोगों ने घर वापसी कर सनातन धर्म अपनाया है। यह कार्यक्रम सुरंगदेवरी गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर धाम में आयोजित किया गया, जिसमें विधि-विधान और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पाठ और हवन संपन्न हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित आचार्य
घर वापसी कार्यक्रम का संचालन आचार्य ललित मिश्रा ने किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के माध्यम से तीन परिवारों के कुल 15 सदस्यों को मूल संस्कृति और धर्म से जोड़ने का मार्गदर्शन दिया। आचार्य मिश्रा पिछले तीन वर्षों से इस क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और अब तक कई परिवारों की घर वापसी कराई जा चुकी है।
स्वेच्छा से अपनाया मूल धर्म
घर वापसी करने वाले परिवारों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व व्यक्तिगत और सामाजिक कारणों से वे ईसाई धर्म में च...










