शीतलहर का असर: इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश
इंदौर। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट और सुबह के समय घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इंदौर और मंडला सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यह निर्णय एहतियातन लिया गया है।
इंदौर में कक्षा 1 से 8 तक तीन दिन का अवकाश
इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित निजी स्कूल भी शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मौजूदा मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को कड़...










