शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, भोपाल में डीपीआई का घेराव, अभ्यर्थियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। करीब 2000 चयनित अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और जनजातीय कार्य विभाग का संयुक्त घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध जताया और हनुमान चालीसा का पाठ किया, ताकि सरकार को उनकी मांगों का एहसास हो सके। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
अंकड़ों के अंतर पर सवाल उठाए
अभ्यर्थियों का गुस्सा सरकारी आंकड़ों और जमीनी हकीकत के बीच के बड़े अंतर को लेकर है। 27 दिसंबर 2024 के राजपत्र के अनुसार, राज्य में माध्यमिक शिक्षकों के 99,197 और प्राथमिक शिक्षकों के 1,31,152 पद खाली हैं, जबकि सरकार मात्र 10,800 माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और 13,089 प्राथमिक शिक्षक (वर्ग...










