मौत और जिंदगी के बीच केवल एक बोतल का फासला: इंदौर में दूषित पानी ने ली 74 वर्षीय महिला की जान
इंदौर: औरंगाबाद से अपनी माता-पिता से मिलने आई 24 वर्षीय ज्योति भुसे की जान उनकी छोटी सी आदत ‘पैक्ड वाटर’ पीने की वजह से बच गई, लेकिन उनकी 74 वर्षीय मां मंजुला वाडे को घर के नल का पानी पीने का खामियाजा महंगा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। अब 79 वर्षीय पिता दिगंबर वाडे घर में अकेले रह गए हैं।
ज्योति भुसे दो दिन के लिए अपने माता-पिता से मिलने इंदौर आई थीं। पहले दिन उन्होंने सीधे घर न जाकर अपनी बहन के यहां रुकीं और अपने साथ हमेशा की तरह पैक्ड पानी की बोतल रखी। अगले दिन माता-पिता से मिलने पहुंचीं और वहीं रात को परिवार के साथ भोजन किया। उसी रात, जब ज्योति बस में औरंगाबाद लौट रही थीं, उनकी मां मंजुला वाडे ने घर का नल का पानी पी लिया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ गई और तेज दस्त के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
ज्योति ने बताया, “अगर मैंने पैक्ड पानी नहीं लिया होता, तो श...










